फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kung Fu Hustle Fame Actor Bruce Leung Passes Away At 77 Jackie Chan Leads Tribute Says I Am Thinking Of You

'कुंग फू हसल' के अभिनेता ब्रूस लेउंग का 77 साल की उम्र में निधन, जैकी चैन ने जताया दुख; बोले- यकीन नहीं हो रहा

Tue, 20 Jan 2026 06:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 Jan 2026 06:06 PM IST
सार

Bruce Leung Death News: अभिनेता ब्रूस लेउंग के निधन से सिनेमा में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता जैकी चैन ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Kung Fu Hustle Fame Actor Bruce Leung Passes Away At 77 Jackie Chan Leads Tribute Says I Am Thinking Of You
ब्रूस लेउंग और जैकी चैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और 'कुंग फू हसल' के अभिनेता ब्रूस लेउंग का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें लेउंग सिउ-लंग के नाम से भी जाना जाता था। यह जानकारी सीएनए लाइफस्टाइल ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रूस लेउंग का निधन 14 जनवरी 2026 को अज्ञात कारणों से हुआ। उनके परिवार ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रखी है, जबकि अंतिम विदाई समारोह 26 जनवरी को चीन के शेन्जेन के लोंगगांग जिले में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

दिवंगत एक्टर का आखिरी संदेश आया सामने
एक भावुक विदाई संदेश में लेउंग के डौयिन (टिकटॉक की चीन स्थित सहयोगी कंपनी) अकाउंट पर भी एक संदेश पोस्ट किया गया है, जो दिवंगत अभिनेता की ओर से लिखा गया मालूम होता है। इसमें लिखा गया, ‘मैं एक फिल्म बनाने के लिए बहुत दूर चला गया हूं। अलविदा कहे बिना जाने के लिए मुझे क्षमा करें। बस इतना समझ लीजिए कि मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत दूर गया हूं। मैंने इसे गुप्त रखने का इरादा किया था, इसलिए मेरे करीबी शिष्य ने हमेशा की तरह वीडियो पोस्ट करना जारी रखा। मुझे थोड़ा रहस्य बनाए रखना पसंद है। मेरी ओर से आप खुश रहें। प्यार हमेशा आपके साथ है। याद रखें कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’

विज्ञापन

जैकी चैन ने जताया दुख
अभिनेता के निधन पर दुख जताते हुए 'कुंग फू हसल' के निर्देशक और अभिनेता स्टीफन चाउ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘श्री लियुंग सिउ-लंग को हमेशा याद रखेंगे। दिग्गज अभिनेता जैकी चैन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘एक पल के लिए तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ और मैं यकीन करना भी नहीं चाहता था। वे हमेशा से कुंग फू के उस्ताद थे, जो पारंपरिक मार्शल आर्ट की कई विधाओं में निपुण थे और हर विधा में अपनी अनूठी शैली को अभिव्यक्त करने में सक्षम थे। उन्होंने अपने जीवन भर के ज्ञान को फिल्म और टेलीविजन में लागू किया और एक शानदार एक्शन डायरेक्टर बने। साथ ही एक अभिनेता के रूप में उन्होंने कई क्लासिक भूमिकाओं को जिंदा किया, जिन्हें दर्शकों ने दिल से सराहा और हम जैसे साथी कलाकारों ने भी उनकी बहुत प्रशंसा की। भाई लियुंग बीजिंग में बर्फ गिर रही है। आसमान उदास है और मैं आपके बारे में सोच रहा हू।’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘फिल्म रिलीज होने का करें इंतजार’, वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी; ट्रोलिंग कल्चर पर कही ये बात

'द ड्रैगन लिव्स अगेन' के लिए मशहूर थे ब्रूस
ब्रूस लेउंग कई मार्शल आर्ट फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं, जिनमें 1977 की 'द ड्रैगन लिव्स अगेन' और 1978 की 'मैग्निफिसेंट बॉडीगार्ड्स' शामिल हैं। इनमें उन्होंने जैकी चैन के साथ अभिनय किया था। 2004 में उन्होंने स्टीफन चाउ की फिल्म 'कुंग फू हसल' में खलनायक बीस्ट के रूप में शानदार वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed