फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kristen Stewart to play Princess Diana in Pablo Larrain Spencer

'स्पेंसर' में राजकुमारी डायना का किरदार निभाएंगी क्रिस्टन स्टीवर्ट, 2021 में शुरू हो सकती है शूटिंग

Thu, 18 Jun 2020 05:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 18 Jun 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
Kristen Stewart to play Princess Diana in Pablo Larrain Spencer
क्रिस्टन स्टीवर्ट और राजकुमारी डायना - फोटो : Social Media

'ट्वाइलाइट' की अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट, पाब्लो लारेंन द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्पेंसर' में दिवंगत राजकुमारी डायना का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। साल 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में डायना की मृत्यु हो गई थी।  'स्पेंसर' में डायना के उस वक्त को दिखाया जाएगा जब उन्होंने राजकुमार चार्ल्स के साथ अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया था। 1996 में दोनों का तलाक हुआ था।

विज्ञापन


स्टीवन नाइट द्वारा लिखित, इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू करने की योजना है। फिल्ममेकर पाब्लो लारेंन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आमतौर पर, राजकुमार आता है और राजकुमारी को पाता है, उसे अपनी पत्नी बनने के लिए आमंत्रित करता है और अंततः वह रानी बन जाती है। वह परी कथा है। जब कोई रानी नहीं बनने का फैसला करता है तो यह एक बड़ा बड़ा निर्णय है, एक परी की कथा के बिलकुल उल्टा है।'
विज्ञापन


ब्रिटेन के शाही परिवार की सबसे मशहूर प्रिंसेस ऑफ वेल्स ‘डायना’ का जीवन कई उतार चढ़ावों से भरा रहा। वैसे तो ब्रिटेन के शाही परिवार का हर एक सदस्य लोकप्रिय रहा लेकिन डायना की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के गायक योहान की 28 साल की उम्र में निधन, मौत के कारणों का पता नहीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed