फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Korean Actress Kang Su-yeon passes away at the Age of 55 suffer Cardiac Arrest

दुखद: कोरियाई अभिनेत्री कांग सु-योन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 09 May 2022 01:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 May 2022 01:29 AM IST
सार

कोरियाई अभिनेत्री कांग सु-योन का शनिवार को निधन हो गया। अभिनेत्री ने आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सिरदर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग ने अभिनेत्री को हृदय गति रुकने की स्थिति में पाया था।

विज्ञापन
Korean Actress Kang Su-yeon passes away at the Age of 55 suffer Cardiac Arrest
कांग सु-योन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरियाई अभिनेत्री कांग सु-योन का शनिवार को गंगनम, गंगनम-गु, सियोल के सेवरेंस अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले 5 मई को, कांग सु-योन को सियोल के अपगुजेओंग-डोंग, गंगनम-गु में उनके आवास पर हृदय गति रुकने की स्थिति में पाया गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अभिनेत्री ने आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सिरदर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग ने अभिनेत्री को हृदय गति रुकने की स्थिति में पाया।

विज्ञापन

11 मई को होगा अंतिम संस्कार
सेवरेंस अस्पताल के डॉक्टरों ने अभिनेत्री को इंट्रासेरेब्रल हेमरेज की जानकारी मिलने पर आईसीयू में भर्ती किया था, जहां उनका इलाज किया गया। लेकिन कांग सु-योन को होश नहीं आया और उन्होंने 7 मई को दोपहर 3 बजे अभिनेत्री का 55 वर्ष की आयु में उनके परिवार की उपस्थिति में निधन हो गया। द कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 11 मई को सैमसंग सियोल अस्पताल के अंतिम संस्कार हॉल में उन्हें दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1969 से थीं फिल्म उद्योग का हिस्सा
1966 में जन्मी कांग सु-योन 1969 से दक्षिण कोरिया के फिल्म उद्योग का हिस्सा थीं। 1986 में इम क्वोन-ताक द्वारा निर्देशित ‘द सरोगेट वुमन’ के लिए उन्हें 1987 के वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था और वह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली कोरियाई अभिनेत्री बन गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed