{"_id":"5f587458c2e799319f0461d0","slug":"kojak-and-knots-landing-star-kevin-dobson-passes-away-at-the-age-of-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर अभिनेता केविन डॉब्सन का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशहूर अभिनेता केविन डॉब्सन का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Wed, 09 Sep 2020 11:53 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
केविन डॉब्सन
- फोटो : file photo
अमेरिका के मशहूर अभिनेता केविन डॉब्सन का निधन हो गया है। उन्हें अमेरिका के चर्चित टीवी शो कोजाक और नोट्स लैंडिंग में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। केविन डॉब्सन ने सोमवार को 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी यूनाइटेड वेटरन्स काउंसिल ऑफ सैन जोकिन काउंटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। केविन डॉब्सन, सैन जोकिन काउंटी के चेयरमैन भी रह चुके थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर केविन डॉब्सन के निधन पर उनके फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही अमेरिकी सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए उन्हें याद भी कर रहे हैं। केविन डॉब्सन का जन्म 18 मार्च साल 1943 को न्यूयॉर्क के क्वीन में हुआ था। डॉब्सन एक बहादुर और लांग आइलैंड रेलमार्ग में कंडक्टर भी रह चुके थे। बतौर कलाकार उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1968 में अमेरिकन टीवी शो वन लाइफ टू लीव से की थी। इस शो में उनके किरदार का नाम गवर्नर हैरिसन ब्रुक था।
विज्ञापन
इस शो के बाद केविन डॉब्सन अमेरिका के द डॉक्टर्स, कोजाक और द ग्रेटस्ट हीरो ऑफ द बाइबल सहित कई टीवी शो में नजर आए। उन्होंने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में भी अभिनय करके दर्शकों के दिलों को जीता था। केविन डॉब्सन ने हॉलीवुड फिल्म मिडवे, ऑल नाइट लांग और डार्क पावर सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। केविन डॉब्सन को उनके फैंस के अलावा हॉलीवुड के कई सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: रिलीज के बाद विवादों में फंसी 'मुलान', इस वजह से फिल्म का हो रहा है बहिष्कार