हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किर्क डगलस का 103 साल की उम्र में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किर्क डगलस (Kirk Douglas) का बुधवार को 103 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे माइकल डगलस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत ही दुख के साथ मैं और मेर भाई किर्क डगलस के निधन की घोषणा कर रहे हैं। वह आज हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए।"
डगलस ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें ‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ के एक्टर के तौर पर जाना जाता है। हालांकि डगलस ने बाद में स्ट्रोक होने के कार इंडस्ट्री छोड़ दी।
उनके निधन के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किर्क डगलस एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक थे। उनके निधन पर हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। फैंस उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
हॉलीवुड में 50 साल पूरे करने के अवसर पर 1996 में उन्हें ऑस्कर के मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
माइकल पोलंस्की संग रिलेशनशिप में हैं लेडी गागा, गोद में बैठकर शेयर की तस्वीर
A post shared by selvedgeyard.com (@theselvedgeyard) on
View this post on InstagramR.I.P. Kirk Douglas {9th December 1916-February 5th 2020} 🖤
A post shared by classic films & t.v. (@hollywoodgoldennage) on