फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lady Gaga confirmed that she is in a relationship with Michael Polansky

माइकल पोलंस्की संग रिलेशनशिप में हैं लेडी गागा, गोद में बैठकर शेयर की तस्वीर

Wed, 05 Feb 2020 03:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Feb 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Lady Gaga confirmed that she is in a relationship with Michael Polansky
माइकल पोलंस्की संग लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिश्चियन कारिनो से सगाई तोड़ने के बाद मशहूर सिंगर लेडी गागा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। लेडी गागा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर माइकल पोलंस्की संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


ऑस्कर विजेता गायिका ने इंस्टाग्राम पर पोलंस्की के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही लेडी गागा ने लिखा, 'मियामी में हमने काफी मजे किए। मेरे सभी प्रशंसकों को प्यार। आप बेहतरीन हैं।''
विज्ञापन


इस तस्वीर में लेडी गागा माइकल पोलंस्की की गोद में बैठी दिख रही हैं। इससे पहले भी गागा और पोलांस्की कई मौकों पर हाथों में हाथ थामे नजर आ चुके हैं। पोलंस्की पार्कर ग्रुप के सीईओ और द पार्कर फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पिछले कई दिनों से लेडी गागा और ब्रैडली कूपर के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों के बीच ऑस्कर अवॉर्ड में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिली थी। लेकिन इस तस्वीर से इतना तो साथ है कि ब्रैडली कूपर और लेडी गागा के बीच कोई अफेयर नहीं है।

बता दें कि लेडी गागा अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। 2005 से 2008 तक, लेडी गागा ने ल्यूक कार्ल को डेट किया था। लेकिन अफसोस ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद लेडी गागा ने मॉडल और एक्टर टेलर किन्नी को डेट किया। 14 फरवरी 2015 को, किन्नी ने गागा को प्रपोज भी किया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी।

 

View this post on Instagram

We had so much fun in Miami. Love to all my little monsters and fans, you’re the best! ❤️

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed