{"_id":"6a1fc95ae7399b7f750c67bc","slug":"king-charles-knighted-idris-elba-in-an-ceremony-actor-received-the-honour-of-knighthood-for-services-to-young-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इदरीस एल्बा को मिला 'नाइटहुड' का सम्मान, किंग चार्ल्स ने कंधों पर रखी तलवार, एक्टर ने जाहिर की खुशी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इदरीस एल्बा को मिला 'नाइटहुड' का सम्मान, किंग चार्ल्स ने कंधों पर रखी तलवार, एक्टर ने जाहिर की खुशी
Wed, 03 Jun 2026 12:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:05 PM IST
सार
King Charles knighted Idris Elba: विंडसर कैसल लंदन में हुए समारोह में अभिनेता इदरीस एल्बा को नाइटहुड का सम्मान मिला। इन खास पलों को एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही सम्मान के लिए शुक्रिया कहा।
विज्ञापन
किंग चार्ल्स, इदरीस एल्बा
- फोटो : इंस्टाग्राम -@theroyalfamily
विस्तार
अभिनेता इदरीस एल्बा को 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह समारोह विंडसर कैसल लंदन में 2 जून को आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एल्बा के अलावा कई हस्तियों को भी सम्मानित किया। इनमें जेन टोरविल, क्रिस्टोफर डीन, मीरा स्याल भी शामिल थीं।
सेवाओं के लिए किए गए सम्मानित
'हाइजैक' स्टार इदरीस एल्बा को किंग चार्ल्स ने यह उपाधि प्रदान की। लंदन में समारोह में किंग चार्ल्स ने कार्यकर्ता, संगीतकारऔर अभिनेताओं को नाइट की उपाधि से सम्मानित किया। इसी मौके पर इदरीस को युवाओं के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के चलते 'नाइटहुड' सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद इदरीस ने सोशल मीडिया पर राज परिवार का पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इसके लिए आभारी हैं। काम इसी तरह चलता रहेगा।'

Trending Videos
कंधो पर शाही तलवार का स्पर्श
ब्रिटेन के शाही परिवार के राजा चार्ल्स ने इस समारोह में जब इदरीस एल्बा को सम्मानित किया, तब वह शाही परिवार के सम्मान में घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद किंग चार्ल्स ने उनके कंधों पर अपनी तलवार पर स्पर्श करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इन खूबसूरत पलों की तस्वीर राज परिवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'विंडसर कैसल में किंग द्वारा आयोजित आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई।'
ब्रिटेन के शाही परिवार के राजा चार्ल्स ने इस समारोह में जब इदरीस एल्बा को सम्मानित किया, तब वह शाही परिवार के सम्मान में घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद किंग चार्ल्स ने उनके कंधों पर अपनी तलवार पर स्पर्श करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इन खूबसूरत पलों की तस्वीर राज परिवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'विंडसर कैसल में किंग द्वारा आयोजित आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई।'
विज्ञापन
किंग चार्ल्स, इदरीस एल्बा
- फोटो : इंस्टाग्राम -@theroyalfamily
किंग चार्ल्स से एल्बा की दूसरी मुलाकात
अभिनेता इदरीस एल्बा और किंग चार्ल्स की यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले वह किंग ट्रस्ट के साथ अपने काम के सिलसिले में बकिंघम पैलेस में एक गार्डन पार्टी में भी शामिल हुए थे। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके लिए युवाओं और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए सम्मानित होना बड़ी बात है।