फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kim Kardashian has been found not guilty of defaming Blac Chyna won defamation case

Kim Kardashian: 10 करोड़ डॉलर के मानहानि केस में जीतीं किम कर्दाशियन, ब्लाक चीना ने दायर किया था मुकदमा

Sat, 30 Apr 2022 09:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Apr 2022 09:56 PM IST
सार

किम कार्दशियन और ब्लाक चीना के बीच चल रही कानूनी लड़ाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने 10 करोड़ डॉलर के मानहानि केस को जीत लिया है।

विज्ञापन
Kim Kardashian has been found not guilty of defaming Blac Chyna won defamation case
किम कार्दाशियन- ब्लाक चीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किम कर्दाशियन और ब्लाक चीना के बीच चल रही कानूनी लड़ाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने 10 करोड़ डॉलर के मानहानि केस को जीत लिया है। इस केस में जज ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि किम ने चीना को बदनाम करने कोशिश की है। इसलिए उन पर मानहानि की कार्रवाई खारिज की जाती है। 

विज्ञापन

Kim Kardashian has been found not guilty of defaming Blac Chyna won defamation case
किम कार्दशियन - फोटो : Social media

मुकदमा खारिज करने का किया था अनुरोध
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, कर्दाशियन-जेनर परिवार ने कोर्ट से मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध किया था। परिवार के मुताबिक, 'ब्लाक चीना ने न तो किम कर्दाशियन द्वारा कथित रूप से बदनाम करने वाले बयान की तस्दीक की थी और न ही किसी अन्य ने उन पर विवादित बयान देने की पुष्टि की थी।' इन दलीलों के साथ परिवार ने अदालत से मांग की थी कि इन बातों पर गौर करने के बाद उन पर चल रहे मुकदमे को खारिज कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीना ने लगाया था ये आरोप
बता दें कि चीना के मुकदमे में आरोप लगाया था कि साल 2016 में किम और काइली जेनर ने टेलीविजन प्रोड्यूसर और अधिकारियों को झूठ बताया था कि चीना हिंसक हो गई हैं और उन्होंने किम और उनके तब के मंगेतर रॉब कार्दशियन पर हमला किया है। चीना का आरोप था कि ऐसा इसलिए किया गया था ताकि उनका रियलिटी शो रॉब एंड चीना रद्द हो जाए। 10 दिन तक चले ट्रायल में अदालत ने सभी दलीलों को सुनने के बाद 41 वर्षीय किम को दोषी नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed