Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने धूमधाम से मनाया बेटे साल्म का तीसरा जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
किम ने अपने बेटे की पार्टी हल्क-थीम वाले बैश के साथ सेलिब्रेट की। 41 वर्षीय रियलिटी टीवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी रियलिटी स्टार किम कार्दशियन और मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट के सबसे छोटे बेटे सोमवार को तीन साल के हो गए। इस मौके पर किम ने बड़ी धूमधाम से अपने बेटे के इस खास दिन का जश्न मनाया। किम ने अपने बेटे की पार्टी हल्क-थीम वाले बैश के साथ सेलिब्रेट की। 41 वर्षीय रियलिटी टीवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्यारा नोट भी लिखा। किम ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे बच्चे भजन को तीसरा जन्मदिन मुबारक हो। आपकी मुस्कान घर को रोशन करती है और आपकी जोर की हंसी सबसे अच्छी है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"
शेयर की गई इन तस्वीरों में किम अपने चारों बच्चों के साथ पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। बैगी ट्राउजर के साथ एक स्लीवलेस ब्लैक टर्टलनेक बॉडीसूट में अपनी बाइसेप्स फ्लॉन्ट करती किम बेहद खूबसूरत कर लगी रही हैं। वहीं, टीवी स्टार की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन फोटोज पर कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स किम को बेटे को इस खास की दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वहीं, किम के दोस्त भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनके बेटे साल्म (Psalm) को जन्मदिन की बधाई दी। उनकी दोस्त ट्रेसी रोमुलस ने लिखा, "सबसे प्यारे बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं ! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं"। वहीं, एक प्रशंसक ने कमेंट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो साल्म, आपके कर्ल बहुत प्यारे लग रहे हैं। हम तुमसे प्यार करते हैं"।
View this post on Instagram