फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Katy Perry reveals She Had suicidal thoughts after break-up with Orlando Bloom

ऑरलैंडो ब्लूम से ब्रेकअप के बाद आत्महत्या के बारे में सोचने लगीं थीं केटी पैरी, आज उन्हीं के बच्चे की मां बनने वाली हैं

Mon, 29 Jun 2020 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Jun 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Katy Perry reveals She Had suicidal thoughts after break-up with Orlando Bloom
केटी पैरी, ऑरलैंडो ब्लूम - फोटो : ट्विटर

35 वर्षीय गायिका केटी पैरी (Katy Perry) ने खुलासा किया है कि 2017 में अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से अलग होने के बाद उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे। केटी कहती हैं, 'उस दौरान मैं प्रोफेनली भी काफी परेशान रहने लगी थीं। मैंने अपना सब कुछ दिया था और टूट चुकी थी। मैंने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि अब वो मेरे बच्चे के पिता हैं।'

विज्ञापन


केटी ने बताया कि वो मेरा विश्वास था जिसकी वजह से मैं आज जिंदा हूं। बता दें केटी और ऑरलैंडो ब्लूम ने 2016 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। कुछ महीने डेट करने के बाद ये कपल फरवरी 2017 में अलग हो गया।
विज्ञापन


बता दें हाल ही में केटी का नया म्यूजिक वीडियो ''Daisies'' रिलीज हुआ है। इस नए एलबम में केटी का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला रहा है। वीडियो में केटी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखाई दे रही थीं। इससे पहले केटी ने ''नेवर वॉर्न वाइट'' भी रिलीज किया था। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरी जिन्होंने पहले रसेल ब्रांड से शादी की थी, 2016 से ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। केटी जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बता दें पिछले साल नवंबर में केटी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी।


केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed