फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kate Middleton wins damages over intrusive photos

केट मिडिलटन ने जीता न्यूड फोटो छापने वाली क्लोजर मैगजीन से मुकदमा, मिलेंगे 1 लाख यूरो

Thu, 07 Sep 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Kate Middleton wins damages over intrusive photos
केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम - फोटो : timeincuk
ब्रिटिश शाही घराने की बहू केट मिडिलटन और उनके पति प्रिंस विलियम ने फ्रांस के क्लोजर मैगजीन पर न्यूड तस्वीरें छापने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज कराया था। जिसमें शाही जोड़े को जीत मिली है। मुकदमा जीतने पर उन्हें 1 लाख यूरो बतौर मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


फ्रांस की अदालत ने ये आदेश दिया है। भारतीय रुपयों में ये धनराशि 76 लाख 41 हजार 396 रुपयों की बनती है।  ये तस्वीरें साल 2012 में पब्लिश हुई थी, जब दोनों छुट्टियां मना रहे थे। उन तस्वीरों में मिडिलटन बिकिनी पहने नजर आ रही थी।
विज्ञापन


फ्रेंच कोर्ट ने क्लोजर मैगजीन के एडिटर लॉरेंज पिएयू और पब्लिशर एर्नेस्टो मॉरी पर अलग से 45-45,000 यूरो(मैक्सिमम फाइन) भी लगाया है, जो निजता के हनन से संबंधित है। इस कपल ने 1.5 मिलियन यूरो की मांग की थी। हालांकि उन्हें 1 लाख यूरो से संतोष करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kate Middleton wins damages over intrusive photos
प्र‌िंस व‌िल‌ियम्स - फोटो : ani
जानकारी के मुताबिक ये तस्वीरें दक्षिणी फ्रांस में उस समय खींची गई थी, जब प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन छुट्टियां बिता रहे थे। सितंबर 2012 में खींची गई इन तस्वीरों में मिडिलटन बिकिनी में नजर आ रही थी। इस कपल ने इन तस्वीरों को बिना इजाजत लेने और उन्हें प्रकाशित करने के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। 

कोर्ट ने तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर सिरिल मोरेइयू औप डोमिनिक जैकोविदेस पर भी 10-10 हजार यूरो का जुर्माना ठोका है।

वैसे, मौजूदा समय में केट को तीसरा बच्चा होने वाला है। इससे संबंधित एक तस्वीर भी जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed