फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanye West apologies to Kim Kardashian after divorce

Kanye West: तलाक के बाद कान्ये वेस्ट ने किम कार्दशियन से मांगी माफी, कहा- मैं जिम्मेदार हूं

Thu, 17 Feb 2022 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Feb 2022 03:02 PM IST
सार

44 वर्षीय ग्रैमी अवार्ड विजेता कान्ये वेस्ट ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक माफीनामा साझा किया। उन्होंने लिखा है कि मैं जानता हूं कि सक्रीनशॉट्स साझा करने से विवाद पैदा हुआ और यह किम के लिए परेशानी बना। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।

विज्ञापन
Kanye West apologies to Kim Kardashian after divorce
kim kardashian and Kanye west - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

44 वर्षीय ग्रैमी अवार्ड विजेता कान्ये वेस्ट ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक माफीनामा साझा किया। उन्होंने लिखा कि मेरे तरीकों से अक्सर लोगों को लगता है कि मैं उनसे नाराज हूं। कान्ये ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा है कि वे अपने बातचीत के तरीकों पर काम कर रहे हैं। मेरा सपोर्ट करने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा है कि मैं जानता हूं कि सक्रीनशॉट्स साझा करने से विवाद पैदा हुआ और यह किम के लिए परेशानी बना। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं अभी भी सीख रहा हूं। मेरे पास सभी सवालों के जवाब नहीं हैं। एक अच्छा लीडर होने के लिए अच्छा श्रोता बनना है। 

विज्ञापन


किम के स्क्रीनशॉट किए थे सार्वजनिक
इससे पहले कान्ये वेस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया था जिसमें किम कार्दशियन संग उनके बच्चों की कुछ तस्वीरें थीं। कान्ये ने इस तस्वीर के साथ लिखा था कि भगवान हमारी फैमिली को वापस एक साथ लाएं। इस दौरान उन्होंने किम के प्रेमी पीट डेविडसन पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स राहें जुदा
आपको बता दें कि इसी वैलेंटाइन डे पर कान्ये ने जूलिसा फॉक्स संग अपने ब्रेकअप की सूचना दी थी। इसी साल जनवरी में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। डेटिंग के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanye West apologies to Kim Kardashian after divorce
जूलिया फॉक्स, कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिश्ते में वापस नहीं आना चाहती किम
कीपिंग अप विद द कार्दशियन एलम के एक करीबी सूत्र के मुताबिक किम हमेशा कान्ये से सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करेंगी और बच्चों के भविष्य के बारे में उनके साथ संवाद करेंगी। किम को भरोसा है कि कान्ये भविष्य में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे और यह स्वीकार कर पाएंगे कि वे अब कभी एक नहीं हो सकते। वह चाहती है कि कान्ये अब खुश रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed