{"_id":"620b689c7c3ccd489d5f7302","slug":"kanya-west-and-julia-fox-breakup-after-six-weeks-of-dating","type":"story","status":"publish","title_hn":"BreakUp: कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स राहें जुदा, सिर्फ छह हफ्ते में टूटा रिश्ता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
BreakUp: कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स राहें जुदा, सिर्फ छह हफ्ते में टूटा रिश्ता
Tue, 15 Feb 2022 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 15 Feb 2022 03:35 PM IST
सार
कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स ने एक महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।
विज्ञापन
जूलिया फॉक्स, कान्ये वेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जूलिया ने हॉलीवुड रैपर वेस्ट के साथ अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की है। इसी साल जनवरी में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। डेटिंग के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर करते थे।
जूलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल पर इस बात को रिपोर्ट करने के लिए एक तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा,"टीयरफुल।" अपने ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री लॉस एंजिल्स से बाहर चली गई थीं।
जूलिया ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया है कि वह ब्रेकअप से बिल्कुल परेशान नहीं हैं, और वास्तव में "पहले से ज्यादा हंस रही हैं।" उन्होंने कहा,"मैं 1997 के बाद से नहीं रोई हूं और मैं विशेष रूप से इस पर नहीं रोऊंगी।"
विज्ञापन
जूलिया के एक सहयोगी ने बताया कि,"जूलिया और कान्ये अच्छे दोस्त और सहयोगी बने हुए हैं, लेकिन वह अब साथ नहीं हैं।" उसने आगे कहा कि कान्ये ये रिश्ता सिर्फ अपनी पहली पत्नी किम कार्दशियन को वापस पाने के लिए रख रहे थे।