फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanya West and Julia Fox breakup after six weeks of dating

BreakUp: कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स राहें जुदा, सिर्फ छह हफ्ते में टूटा रिश्ता

Tue, 15 Feb 2022 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 15 Feb 2022 03:35 PM IST
सार

कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स ने एक महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।  

विज्ञापन
Kanya West and Julia Fox breakup after six weeks of dating
जूलिया फॉक्स, कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जूलिया ने हॉलीवुड रैपर वेस्ट के साथ अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की है। इसी साल जनवरी में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। डेटिंग के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर करते थे। 
विज्ञापन


जूलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल पर इस बात को रिपोर्ट करने के लिए एक तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा,"टीयरफुल।" अपने ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री लॉस एंजिल्स से बाहर चली गई थीं।  
विज्ञापन


जूलिया ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया है कि वह ब्रेकअप से बिल्कुल परेशान नहीं हैं, और वास्तव में "पहले से ज्यादा हंस रही हैं।" उन्होंने कहा,"मैं 1997 के बाद से नहीं रोई हूं और मैं विशेष रूप से इस पर नहीं रोऊंगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूलिया के एक सहयोगी ने बताया कि,"जूलिया और कान्ये अच्छे दोस्त और सहयोगी बने हुए हैं, लेकिन वह अब साथ नहीं हैं।" उसने आगे कहा कि कान्ये ये रिश्ता सिर्फ अपनी पहली पत्नी किम कार्दशियन को वापस पाने के लिए रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed