फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   K Pop Singer hasesoo died at the age of 29 suicide south korea police recovere sucide note

दुखद: के-पॉप सिंगर हासू का 29 वर्ष में हुआ निधन, होटल के कमरे में मिला शव

Tue, 16 May 2023 11:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 16 May 2023 11:55 AM IST
सार

के-पॉप और मशूहर ट्रॉट सिंगर हासू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हासू का शव उनके होटल के कमरे से बरामद हुआ।

विज्ञापन
K Pop Singer hasesoo died at the age of 29 suicide south korea police recovere sucide note
सिंगर हासू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

के-पॉप स्टार हासू का 29 साल की उम्र में निधन हो गया, वह अपने होटल के कमरे में मृत पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। हेसू की मौत से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। मात्र 29 साल की उम्र में हेसू के इस कदम से फैन्स शॉक में हैं।

विज्ञापन

के-पॉप सिंगर हासू ने की आत्महत्या
आयोजकों ने जिओला बुक-डो के वंजू गन में ग्वांजुम्योन पीपुल्स डे कार्यक्रम में उनके परफॉर्मेंस को लेकर कॉल किया। ये प्रोग्राम 20 मई को होने वाला है। तब पता चला कि सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रहीं।  हासू का जन्म 1993 में हुआ था। उन्होंने 2019 में सोलो एल्बम माई लाइफ, मी के साथ अपने करियर की शुरुआत की ती। वह गायो स्टेज, हैंगआउट विद यू और द ट्रॉट शो में परफॉर्मेंस देकर पॉपुलर हो गई थी।

विज्ञापन


होटल के कमरे में मिला शव
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर 13 मई को अपने अपने घर में मृत पाई गई थीं। सिंगर के अचानक निधन से फैंस काफी सदमे में हैं। निधन के एक पहले तक हाय सू सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कॉन्टैक्ट में रहीं। फैंस को समझ नहीं आ रहा कि सिंगर एकदम नॉर्मल लग रही थीं, ऐसे में अचानक क्या हुआ उन्हें समझ नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूनबिन की भी मिली थी लाश
वहीं 19 अप्रैल को के-पॉप सिंगर मूनबिन की लाश गंगनम स्थित उनके घर पर मिली थी। मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया था। हालांकि पुलिस ने मूनबिन की मौत की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसे सुसाइड ही माना गया था।


यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी 'आरआरआर'! देसी गर्ल के इस खुलासे ने सबको किया हैरान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed