Johnny Depp Vs Amber Heard: एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशे की हालत में उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती...
हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के बीच का विवाद पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना गया है। दरअसल, एम्बर हर्ड ने अपने पूर्व पति डेप के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेता हर्ड पर मानहानि का मुकदम दर्ज कराया गया। अब आए दिन इस केस से जुड़े नए खुलासे होते रहते हैं।
हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान एंबर ने खुलासा किया कि जॉनी ने शराब की बोतल से उनका यौन उत्पीड़न किया और शादी के तुरंत बाद उन्हें मारने की धमकी दी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एम्बर हर्ड की तरफ से उनकी डॉक्टर डॉन ह्यूज ने कोर्ट में गवाही दी थी। डॉन ने कोर्ट में कहा कि हर्ड के पति जॉनी हमेशा नशे में रहते थे। एक दिन जॉनी ने शराब के नशे में एम्बर के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और जब एंबर ने इसका विरोध किया तो अभिनेता ने उनके साथ मारपीट भी की।
डॉक्टर ने आगे बताया कि एक बार एंबर और जॉनी ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर थे। कोकीन नहीं मिलने पर जॉनी, एंबर के साथ हिंसक हो गए और उनके प्राइवेट पार्ट में ढूंढने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एंबर दो बार बेहोश हुईं। यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी जॉनी कई बार एंबर के साथ ऐसा कर चुके हैं।