फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   John Wick Chapter 4 advance bookings open in India film releasing on 24 march know how to book tickets online

John Wick Chapter 4: कीनू रीव्स की 'जॉन विक: चैप्टर 4' की एडवांस बुकिंग शुरू, ऐसे बुक कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट

Sun, 19 Mar 2023 07:35 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Mar 2023 07:35 AM IST
सार

कीनू रीव्स की फिल्म 'जॉन विक: चैप्टर 4' की भारत में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। फैंस 23 मार्च को भारत के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में 'द थर्सडे प्रीव्यू' बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
John Wick Chapter 4 advance bookings open in India film releasing on 24 march know how to book tickets online
जॉन विक: चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता कीनू रीव्स 'बाबा यागा' के रूप में 'जॉन विक: चैप्टर 4' में अपनी भूमिका को फिर से दिखाने के लिए वापस आ गए हैं। इस बिलियन-डॉलर फ्रैंचाइजी के चौथे भाग की लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स ने देश भर के प्रशंसकों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अगर, आप इसे आधिकारिक रिलीज से पहले इसे देखना चाहते हैं तो 23 मार्च को भारत के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में 'द थर्सडे प्रीव्यू' बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

यह 'जॉन विक' का चौथा भाग है। इस नए चैप्टर में जॉन विक की दुनिया को एक अलग युग में प्रवेश करते हुए दिखाया जाएगा। वहीं इसमें 'बाबा यागा' अपने घातक युद्ध कौशल के साथ अपने दुश्मनों पर कहर बरपाते नजर आएंगे। फिल्म की हाल ही में हुई स्क्रीनिंग और समीक्षाओं के बाद दुनिया भर से इसे प्रभावशाली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, जिन्हें देखते हुए कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है।

NTR30 : साउथ डेब्यू को लेकर जान्हवी कपूर ने कही यह बात, बोलीं- जूनियर एनटीआर के साथ काम करना हमेशा से रहा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

John Wick Chapter 4 advance bookings open in India film releasing on 24 march know how to book tickets online
जॉन विक: चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

वहीं बात करें ऑनलाइन टिकट बुक करने के बारे में तो फैंस इसे पेटीएम और बुक माई शो के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस के ऐप या वेबसाइट पर जाकर भी फैंस इसके टिकट बुक कर सकते हैं। यह चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध होगी।

Zwigato Box Office Collection: ज्विगाटो को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कपिल का जादू बेअसर

विज्ञापन

इस दिन होगी फिल्म रिलीज
फैंस बेसब्री से 'जॉन विक: चैप्टर 4' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। भारत में यह लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स में 24 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन चाड स्टेल्स्की ने किया है। 'जॉन विक चैप्टर 4' को शाय हैटन और माइकल फिंच ने लिखा है। कीनू के अलावा इसमें डॉनी येन, बिल स्कार्सगार्ड, लॉरेंस फिशबर्न, हिरोयुकी सनाडा, शामियर एंडरसन, लांस रेडिक, रीना स्वयंयामा, स्कॉट एडकिन्स और इयान मैकशेन हैं। स्टेल्स्की ने बेसिल इवानिक और एरिका ली के साथ एक निर्माता के रूप में भी काम किया है।

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: रानी की फिल्म को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन इतनी रही कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed