{"_id":"5ca21432bdec2213f22d2c2f","slug":"joe-russo-start-promotion-of-avengers-endgame-with-release-avengers-anthem-sung-by-a-r-rahman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'एवेंजर्स: एंडगेम' के डायरेक्टर ने मुबई में रिलीज किया 'एवेंजर्स एंथम', एआर रहमान ने दी है आवाज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'एवेंजर्स: एंडगेम' के डायरेक्टर ने मुबई में रिलीज किया 'एवेंजर्स एंथम', एआर रहमान ने दी है आवाज
Mon, 01 Apr 2019 08:35 PM IST
विवेक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Joe Russo, A R Rehman
- फोटो : amar ujala mumbai
मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' का दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एवेंजर्स सीरीज की ये आखिरी फिल्म है। इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर जो रुसो मुंबई में मौजूद हैं। उन्होंने आज से एशिया में फिल्म के प्रचार की शुरुआत कर दी है।
इसके साथ ही जो रुसो ने फिल्म के हिंदी गाने 'रोके ना रुकेंगे यारा' को भी रिलीज कर दिया है। उन्होंने इस गाने को 'एवेंजर्स एंथम' का नाम दिया है। जो रुसो ने भारत में एवेंजर्स के फैंस से मुलाकात करते हुए 'एवेंजर्स एंथम' को रिलीज किया। खास बात यह है कि इस गाने को दिग्गज भारतीय सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने गाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसका हिंदी और तमिल वर्जन बनाया गया है। वहीं ऐसा पहला मौका है जब एवेंजर्स सीरीज की फिल्म में किसी भारतीय को गाने का मौका मिला है। 'रोके ना रुकेंगे यारा' के रिलीज के मौके पर जो रुसो के साथ ए आर रहमान भी मौजूद थे। इन दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया। इससे पहले बीती रात जो रुसो ने ए आर रहमान के साथ डिनर भी किया था। गौरतलब है कि भारत के बाद फिल्म की टीम जापान, चीन, सिंगापुर और दूसरे एशियाई देशों में इसका प्रमोशन करेगी। मेकर्स चाहते हैं कि भारत में इसे बंपर ओपनिंग मिले। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

avengers endgame
- फोटो : social media
बीते कुछ सालों से भारत में मार्वल स्टूडियो की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बढ़ा है। यही वजह है कि पिछले साल आई फिल्म 'एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' ने भारत में अच्छी-खासी कमाई की थी। दर्शकों के बीच फिल्म के उत्साह को देखते हुए ही जो रुसो ने भारत को सबसे पहले चुना है।
'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है। जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। 'एवेंजर्स: एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह फिल्म 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।