फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   joe russo release avengers endgame song avengers anthem with a r rahman during his asia promotion

एक्सक्लूसिव: कोई भारतीय सुपरहीरो भी बन सकता है एवेंजर: डायरेक्टर रूसो

Mon, 01 Apr 2019 08:34 PM IST
विवेक शुक्ला मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विवेक शुक्ला Updated Mon, 01 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
joe russo release avengers endgame song avengers anthem with a r rahman during his asia promotion
joe russo - फोटो : amar ujala mumbai
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार की निर्देशक जोड़ी के जो रूसो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अपनी अगली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के लिए उन्होंने मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान के साथ मिलकर फिल्म का एक खास गाना सोमवार को मुंबई में रिलीज किया और मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस के साथ एक शाम भी बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एवेंजर्स एंडगेम साल 2008 में शुरू हुई मार्वेल कॉमिक्स के सुपरहीरोज की आखिरी कड़ी है और इसे अंत तक पहुंचने के लिए दर्शक पिछले 10 साल में 21 फिल्में देख चुके हैं।अब तक की सभी सुपरहीरो बेस्ड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार जो रूसो ने अपने भाई एंथनी रूसो के साथ मिलकर निर्देशित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसो बंधु मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स से फिल्म कैप्टन अमेरिका द विंटर सोल्जर से जुड़े और एवेंजर्स एंडगेम उनकी इस सीरीज की चौथी फिल्म है। जो रूसो 30 मार्च को भारत पहुंचे और मुंबई में कई जगहों पर घूमने गए। रविवार शाम वह ए आर रहमान के साथ थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के लिए बने खास गाने का फाइनल कट सुना।

joe russo release avengers endgame song avengers anthem with a r rahman during his asia promotion
Joe Russo, A R Rehman - फोटो : amar ujala mumbai
अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में जो ने कहा, ‘ये गाना ए आर रहमान के बेटे के दिमाग की उपज है। मैंने ये गाना सुना तो मैं तो उछल ही पड़ा। भारत हमेशा से सुपरहीरो की कहानियां पसंद करने वाला देश रहा है और मैं चाहूंगा कि भविष्य में कोई भारतीय सुपरहीरो किरदार भी हमारी फिल्मों का हिस्सा बने।‘

समय के पक्के पाबंद जो रूसो (पूरा नाम जोसेफ रूसो) अपने बड़े भाई एंथनी से डेढ़ साल छोटे हैं। अमेरिका में जज रहे बासिल रूसो के बेटे जो मानते हैं कि भारत में मनोरंजन उद्योग के लिए असीमित संभावनाएं हैं। भारतीय दर्शकों से एवेंजर्स सुपरहीरोज को मिले अद्भुत प्रेम के बारे में चर्चा चलने पर जो ने बताया, ‘हमारे पास एक वीडियो है जिसमें थोर के परदे पर आने पर दर्शक उल्लास और आनंद से इतने उत्तेजित दिखाई दे रहे कि मानो किसी अमेरिकी मैदान पर फुटबॉल मैच चल रहा है। यह वीडियो बताता है कि भारतीय दर्शकों को एवेंजर्स सीरीज से कितना प्यार रहा है।’

एंवेजर्स सीरीज की अंतिम कड़ी एवेंजर्स एंडगेम पूरी दुनिया में 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार ने भारत में 200 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की थी, पूरी दुनिया में इस फिल्म ने करीब 140 अरब रुपये की कमाई की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed