फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   jeremy renner accident while plowing snow hollywood actor critical stable condition admitted in hospital

Jeremy Renner: भयानक हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर, अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Jan 2023 01:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर हाल ही में भयानक हादसे का शिकार हो गए। जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
jeremy renner accident while plowing snow hollywood actor critical stable condition admitted in hospital
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर हाल ही में भयानक हादसे का शिकार हो गए। वह वीकेंड पर अपने घर के आस पास जाने बर्फ को हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जेरेमी रेनर को कई चोटें आई हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

jeremy renner accident while plowing snow hollywood actor critical stable condition admitted in hospital
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

कैसी हैं अभिनेता की हालत?
अभिनेता जेरेमी रेनर के हादसे की खबर आने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। फैंस अब उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, उनके प्रवक्ता की तरफ से अभिनेता से जुड़ा ताजा हेल्थ अपडेट सामने आए हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम यह कह सकते हैं कि जेरेमी इस समय क्रिटिकल हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस अनहोनी के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। यह घटना रविवार रात की है, जब स्नो प्लोइंग कर रहे थे और इस दौरान कुछ मौसम संबंधी समस्याओं के कारण यह हादसा हुआ। उनका परिवार उनके साथ है और उन्हें बहुत अच्छा इलाज मिल रहा है।

Rich Rotella: इस अभिनेता ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद चलने में हो गए असमर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

jeremy renner accident while plowing snow hollywood actor critical stable condition admitted in hospital
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक उनका घर है। नए साल की शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हालत अभी गंभीर है, लेकिन स्थिर है। अच्छी तरह से उनकी देखभाल की जा रही है।

Gloomy Sunday: यह है दुनिया का सबसे मनहूस गाना, सुनने के बाद गीतकार समेत 200 लोग कर चुके आत्महत्या

विज्ञापन

jeremy renner accident while plowing snow hollywood actor critical stable condition admitted in hospital
जेरेमी रेनर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत आए थे जेरेमी
जेरेमी रेनर हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। जेरेमी को दो बार ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है। उन्हें 'द हर्ट लॉकर' और 'द टाउन' जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। बीते साल मई में जेरेमी रेनर भारत आए थे। उस दौरान वह राजस्थान के अलवर शहर में कुछ स्कूल के बच्चों से मिले थे। सामने आई तस्वीरों में जेरेमी के साथ अनिल कपूर भी दिखाई दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की थी। 

Honey Singh: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed