फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jennifer Lopez and Alex Rodriguez call off their Engagement after two years

जेनिफर लोपेज अपने मंगेतर से हुईं अलग, दो साल पहले ही की थी सगाई

Fri, 16 Apr 2021 03:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 16 Apr 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Lopez and Alex Rodriguez call off their Engagement after two years
जेनिफर लोपेज, एलेक्स रोड्रिग्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और गायिका जेनिफर लोपेज ने बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों के रिश्ते में कुछ दिनों से काफी दिक्कतें चल रही थीं जिसके चलते यह फैसला लिया है। हालांकि इससे पहले भी दोनों के रिश्ते टूटने की खबर सामने आ चुकी है लेकिन तब दोनों ने कहा था कि अभी वो एक दूसरे को समय दे रहे हैं और रिश्ते को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जेनिफर और एलेक्स करीब दो साल से अपने बच्चों के साथ रह रहे थे लेकिन अब उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया है। उनके अलग होने की खबर सामने आ गई है जिसमें बताया गया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं। इसके अलावा दोनों ने खुद आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर कहा है कि हमें समझ आया गया है कि हम दोस्त ही अच्छे हैं और आगे भी दोस्त ही रहेंगे। हम साथ में काम करना जारी रखेंगे और बाकी बिजनेस प्रोजेक्ट्स में भी एक दूसरे का पूरा सपोर्ट करेंगे।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम चाहते हैं कि हमारे दोनों बच्चे भी खुश रहें। जिन्होंने भी हमें प्यार दिया और सपोर्ट किया उन सभी को धन्यवाद।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेनिफर और एलेक्स ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी। दोनों पहली बार 2005 में क्वींस के शिआ स्टेडियम में मिले थे। एलेक्स ने जेनिफर के हाथ में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा- उसने हां कह दिया। वहीं जेनिफर ने भी वहीं पोस्ट साझा किया था और फैंस को खुशखबरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगाई के बाद दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो पाया। इतना ही नहीं उन्हें परेशानियों के चलते दो बार ये शादी स्थगित करनी पड़ी थी। वहीं अब दोनों ने अपने रिश्ते को ही खत्म कर दिया है। उनकी सगाई टूटने से फैंस काफी दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed