Coronavirus: ली फिएरो और जे बेनेडिक्ट का निधन
पूरे विश्व में कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस वायरस से अब तक 72 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब दो और हॉलीवुड सितारे भी कोरोना का शिकार हो गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ली फिएरो (Lee Fierro) और अभिनेता जे बेनेडिक्ट (Jay Benedict) का निधन हो गया है।
बता दें कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की सुपरहिट फिल्म जॉस (Jaws) में काम कर चुकीं 91 वर्षीय अभिनेत्री ली फिएरो का कोरोना वायरस की जटिलताओं के चलते निधन हो गया है। बता दें कि ली फिएरो ने फिल्मों के अलावा आइलैंड थियेटर वर्कशॉप में 25 साल बतौर डायरेक्टर और मेंटोर काम किया है। गौरतलब है कि फिएरो के पांच बच्चे हैं और सात पोते-पोतियां भी हैं।
We're saddened to learn of the passing of JAWS actress Lee Fierro. Lee, who played Mrs. Kintner in two of the most emotional moments in the film, was a local Martha's Vineyard actress and children's theater director.https://t.co/v5vQ0U9Pbt#Jaws #LeeFierro #RoyScheider pic.twitter.com/prX8aSEjZt
— Amblin (@amblin) April 6, 2020
अभिनेत्री ली फिएरो के अलावा हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जे बेनेडिक्ट ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 68 वर्षीय जे ने कई फिल्मो में अपना दमखम दिखाया था। जे की हिट सुपरहिट लिस्ट में 1986 में रिलीज हुई 'एलियन्स' और 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'द डार्क नाइट राइजिस' शामिल है। फिल्मों के अलावा जे टीवी की दुनिया में भी काम कर चुके थे।
Jay Benedict - one of the greats - passed away today. If you work in ADR, dubbing, voiceovers, theatre or film in London, you know why we're heartbroken; a big voice and even bigger personality has left us.
— David Menkin (@davidmenkin) April 4, 2020
VALE JAY! ❤️ pic.twitter.com/Yu5CX4JulD
इन दोनों ही सितारों के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। याद दिला दें कि आज ही खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन (Honor Blackman) ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि 94 वर्षीय ब्लैकमैन के निधन का कारण कोरोना वायरस नहीं था।
RIP Honor Blackman, 94.
— Piers Morgan (@piersmorgan) April 6, 2020
A wonderful actress, and my favourite of all the Bond girls when she played Pussy Galore in Goldfinger. She died of natural causes. Her family said she was ‘an extraordinary combination of beauty, brains and physical prowess’.
Yes she was. What a life. pic.twitter.com/odS791EqfX