फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Japanese Actress Sayaka Kanda was found dead on Saturday

Sayaka Kanda Dies: अभिनेत्री सयाका कांडा की होटल की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक

Tue, 21 Dec 2021 10:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Dec 2021 10:03 AM IST
सार

मशहूर जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है।
ताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है।
पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन
Japanese Actress Sayaka Kanda was found dead on Saturday
Sayaka Kanda - फोटो : Instagram

विस्तार

आइडली प्राइड, स्टार ब्लेज़र्स 2202 और कन्वीनियंस स्टोर बॉयफ्रेंड्स में वॉयस-ओवर के लिए मशहूर जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है, उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। वह महज 35 साल की थीं। बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन उसने साजिश से भी इनकार नहीं किया है।

विज्ञापन

Japanese Actress Sayaka Kanda was found dead on Saturday
Sayaka Kanda - फोटो : Instagram

सयाका के पब्लिसिस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री सयाका कांडा हादसे का शिकार हो गई हैं। सयाका कांडा की18 दिसंबर, रात नौ बजे अचानक मौत हो गई। हम ऐसी खबर उनके फैंस को देते हुए बहुत दुखी हैं। हमारे लिए भी इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन ये सच है कि सयाका अब हमारे बीच नहीं हैं। कृपया उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ मिलीं सयाका कांडा
खबरों की मानें तो सयाका कांडा खून से लथपथ होटल के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थीं। बताया जा रहा है कि उनका रूम  22वें फ्लोर पर था और वो वहीं से नीचे गिर गई थीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन सयाका के दोस्तों का कहना है कि वो आत्महत्या नहीं कर सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed