फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jackie Chan world 6th richest actor estranged daughter eta ng elen ng lives under bridge miserable conditions

Jackie Chan: दुनिया के छठे सबसे रईस सेलिब्रिटी की बेटी बेहद 'गरीब', होश उड़ा देगी जैकी चेन की यह हकीकत

Thu, 12 Jan 2023 11:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 11:07 PM IST
सार

जैकी चैन दुनियाभर में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन इतने अमीर होने के बावजूद भी उनके दोनों बच्चों की लाइफस्टाइल में जमीन और आसमान का अंतर है।

विज्ञापन
Jackie Chan world 6th richest actor estranged daughter eta ng elen ng lives under bridge miserable conditions
जैकी चैन और उनकी बेटी - फोटो : social media

विस्तार

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' के गाने.....'अपनी तो जैसे-तैसे' की लाइन्स 'आप मुंह मांगी दुआ, हम अनसुनी फरियाद हैं...........' कोई भी नहीं भूल सकता। इस गाने का एक-एक शब्द उन लोगों के जीवन पर सटीक बैठता है, जिन्हें उनके माता-पिता नहीं अपनाते हैं। लेकिन कमाल की बात यह है कि आज हम न तो यहां अमिताभ बच्चन की कोई कहानी बताने जा रहे हैं और न ही उनकी इस फिल्म से जुड़ा कोई किस्सा। हम आज बात करेंगे दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में छठे स्थान पर काबिज अभिनेता जैकी चैन की जिंदगी के उस पहलू की, जिसकी बात वह नहीं करना चाहते हैं। 'एक्शन किंग' माने जाने वाले जैकी चैन की जिंदगी के जिस पहलू की बात हम करने जा रहे हैं, उस पर यह गाना बिल्कुल सटीक बैठता है। दरअसल, दुनिया में बेशुमार प्यार पाने वाले जैकी चैन चाहे 520 मिलियन डॉलर (करीब 42 अरब रुपये) की संपत्ति के मालिक हों, लेकिन उनकी बेटी सड़कों पर रहती है। चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह बात बिल्कुल सच है...

विज्ञापन

Jackie Chan world 6th richest actor estranged daughter eta ng elen ng lives under bridge miserable conditions
जैकी चैन और उनकी बेटी - फोटो : social media

किस वजह से अक्सर ट्रोल होते हैं जैकी चैन?
मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट जैकी चैन वैसे तो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी 'रईसी' है। बीते दिनों जारी की गई दुनियाभर में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में जैकी चैन का नाम भी शामिल है। लेकिन इतने अमीर होने के बावजूद भी उनके दोनों बच्चों की लाइफस्टाइल में जमीन और आसमान का अंतर है। दरअसल, अभिनेता के दो बच्चे हैं और दोनों की हालत एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। जैकी चैन का उनकी पत्नी जोआन लिन के साथ जहां एक बेटा है। वहीं अभिनेता की बेटी है, जो नाजायज है। अपने काम के कारण सभी का प्यार पाने वाले जैकी चैन अपने जीवन के इस पहलू के कारण अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।  
Pathaan Climax: क्या 'पठान' की पीठ में छुरा घोपेंगी दीपिका? फैंस का दावा- जॉन नहीं, अभिनेत्री होंगी मेन विलेन

विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Chan world 6th richest actor estranged daughter eta ng elen ng lives under bridge miserable conditions
जैकी चैन और उनकी बेटी - फोटो : social media

किसकी बेटी हैं एटा एनजी?
जैकी चैन का अपनी पत्नी के होते हुए मिस एशिया रहीं एलेन एनजी के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। दोनों का रिश्ता सही चल रहा था, लेकिन एक दिन जब एलेन की प्रेग्नेंसी की खबर जैकी चैन को पता लगी तो अभिनेता के होश उड़ गए थे। जैकी ने तुरंत ही एलेन से रिश्ता तोड़ लिया था। हालांकि, बाद में अभिनेता ने खुद स्वीकारा था कि उनकी और एलेन की एक बेटी है, जिसका नाम एटा एनजी है। एटा एनजी अक्सर अपनी बुरी आर्थिक स्थिति के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
#AskSRK: कौन थी शाहरुख की पहली गर्लफ्रेंड? फैन के सवाल पर किंग खान ने कर दिया खुलासा

विज्ञापन

Jackie Chan world 6th richest actor estranged daughter eta ng elen ng lives under bridge miserable conditions
जैकी चैन - फोटो : Instagram/jackiechan

पुल के नीचे रहती हैं जैकी चैन की बेटी?
एटा एनजी कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपने बारे में खुलासा कर चुकी हैं। एक बार साल 2017 में एटा ने अपनी गर्लफ्रेंड एंडी ऑटम के साथ एक वीडियो साझा करके खुलासा किया था कि वह लेस्बियन हैं। इसके साथ ही एटा ने यह भी बताया था कि यह कारण है कि उनके माता-पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एटा की उस वीडियो के मुताबिक वह और उनकी गर्लफ्रेंड पुल के नीचे रहते थे। इतना ही नहीं पिछले साल भी एटा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मुफ्त के खाने की लाइन में लगी हुई थीं। हालांकि, बाद में इन दोनों ही वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। 
Pooja Bhatt: 'आरआरआर' को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- दूसरों का सुख बर्दाश्त नहीं होता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed