{"_id":"5e60cff88ebc3eeb4d7aa506","slug":"indian-filmmaker-prashant-nair-tryst-with-destiny-will-have-world-premiere-at-tribeca-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी' का ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, जानें पूरी खबर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी' का ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, जानें पूरी खबर
Thu, 05 Mar 2020 03:42 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 05 Mar 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी'
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल 15 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। ऐसे में इस बार ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल अधिक खास होने वाला है क्योंकि प्रशांत नायर की फिल्म 'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी' का वर्ल्ड प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा।
विज्ञापन
बता दें कि प्रशांत नायर की फिल्म 'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी' ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन में तैयार हुई इस फिल्म में विनीत कुमार, पॉलोमी घोष, जयदीप अहलावत, आशीष विद्यार्थी, सुहासिनी मणिरत्नम शामिल हैं।।
विज्ञापन
इस बारे में फिल्म की निर्माता मनीष मूंदड़ा ने बातचीत में बताया कि 'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी' के ट्रिबेका में वर्ल्ड प्रीमियर होने को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हॉलीवुड लीजेंट रॉबर्ट डी नीरो, जेन रोजनथल, क्रैग हैटकऑफ ने 2001 में की थी।
विज्ञापन