फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hugh Grant valuable script and his children medical card have been stolen From car

एक्टर ह्यू ग्रांट की कार से चोरी हुआ बैग, बोले- 'प्लीज मेरी स्क्रिप्ट वापस कर दो...'

Thu, 17 Jan 2019 12:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Hugh Grant valuable script and his children medical card have been stolen From car

मशहूर हॉलीवुड एक्टर ह्यू ग्रांट की गाड़ी से उनका बैग चोरी हो गया है। पैडिंगटन 2 एक्टर ने ट्विटर पर अपील की है कि उनका बैग खोजने में उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा, "मुश्किल ही किसी को पता हो कि मेरा बैग किसने चुराया है लेकिन कृपया उसे मेरी स्क्रिप्ट वापस करने के लिए मनाएं।" ग्रांट ने कहा कि बैग में शायद उनके बच्चों का मेडिकल रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये घटना रविवार रात की है जब उनकी कार यूके में कोच फिल्म्स के बाहर खड़ी थी। अभिनेता ने अपने ट्वीट में उस पते का उल्लेख किया है जहां उनके इस कीमती सामान को लौटाया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि उनकी कार से वो स्क्रिप्ट चोरी हुई है जिस पर वह काम कर रहे थे।

विज्ञापन
 


 

बता दें एक्टर ह्यू ग्रांट ने पिछले साल ही 57 की उम्र में अपनी स्वीडिश गर्लफ्रेंड एना एबरस्टीन से शादी की थी। एना 38 साल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। 

ह्यू ग्रांट, एना एबरस्टीन से शादी से पहले एलिजाबेथ हर्ले, जेमिना खान और तिंगलन हॉन्ग के साथ रिश्ते में रह चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed