{"_id":"5e7de8ba8ebc3e76a002d74b","slug":"hollywood-superstar-mark-blum-who-acted-in-netflix-web-series-you-passes-away-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हॉलीवुड अभिनेता मार्क ब्लम का निधन, कोरोना से थे पीड़ित","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Coronavirus: हॉलीवुड अभिनेता मार्क ब्लम का निधन, कोरोना से थे पीड़ित
Fri, 27 Mar 2020 05:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:29 PM IST
सार
- हॉलीवुड एक्टर मार्क ब्लम का निधन।
- 69 साल के थे मार्क ब्लम।
- कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे मार्क।
- नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'यू' में आए थे नजर।
विज्ञापन
मार्क ब्लम का निधन
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना वायरस दिन पर दिन फैलता ही जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को घरों में ही रखा जा रहा है। बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। तो वहीं इससे पीड़ित लोगों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता मार्क ब्लम भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनका इलाज जारी थी। लेकिन मार्क कोरोना से ये जंग जीत नहीं पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हॉलीवुड सपरस्टार मार्क ब्लम कोरोना से संक्रमित थे जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी जैनेट जैरिश ने दी है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जैनेट ने एक ई-मेल के जरिए ये सूचना पहुंचाई है। जैनेट ने ई-मेल में लिखा था, 'मेरे पति ने कोरोना वायरस के बाद हुए कॉम्पलिकेशन्स के चलते कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया।' रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मार्क की उम्र 69 साल थी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Clap PoP (@clappop) on
विज्ञापन
मार्क को उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। मार्क ने सिनेमा और थियेटर दोनों में ही बेहतरीन काम किया है। आखिरी बार मार्क नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'यू' में दिखाई दिए थे। उनकी अदाकारी को इस वेब सीरीज में भी काफी सराहा गया था। ये सीरीज भी काफी लोकप्रिय हुई थी। सीरीज के दो सीजन आए थे। वहीं इसके तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन दर्शकों को तीसरे सीजन में अब मार्क की कमी खलेगी।