फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood star Keanu Reeves trolls in Chinese Social Media over Tibet House US Benefit Concert The Matrix Resurrections

भड़का ड्रैगन: तिब्बत से जुड़े कार्यक्रम पर चीन में हॉलीवुड स्टार ट्रोल, मैट्रिक्स अभिनेता कीनू रीव्स की फिल्म फ्लॉप करने का अभियान छेड़ा

Sun, 30 Jan 2022 01:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Jan 2022 01:07 AM IST
सार

यह कॉन्सर्ट तीन मार्च को तिब्बत हाउस में होगा जिसमें कीनू रीव्स समेत पैटी स्मिथ, ट्रे अनास्तासियो, जेसन इसबेल और इग्गी पॉप के शामिल होने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक कीनू की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Hollywood star Keanu Reeves trolls in Chinese Social Media over Tibet House US Benefit Concert The Matrix Resurrections
हॉलीवुड सुपर स्टार कीनू रीव्स। - फोटो : Wikipedia

विस्तार

हॉलीवुड सुपर स्टार कीनू रीव्स के तिब्बत हाउस यूएस बेनिफिट कॉन्सर्ट में शामिल होने की खबर को लेकर वे चीनी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, चीन के सोशल मीडिया यूजर कीनू की हालिया रिलीज मूवी द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस (मैट्रिक्स-4) को चीन में फ्लॉप करने के लिए अभियान भी चला रहे हैं।

विज्ञापन


इसका असर उनकी फिल्म के व्यावसायिक पहलू पर भी पड़ा है। कॉन्सर्ट में शामिल होने की खबर से पूर्व द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस ने चीन में 56 करोड़ का कारोबार किया था लेकिन इस खबर के बाद यह कारोबार सिर्फ 36 करोड़ का रह गया। यह कॉन्सर्ट तीन मार्च को 35वें वार्षिक समारोह के रूप में तिब्बत हाउस में होगा जिसमें कीनू रीव्स समेत पैटी स्मिथ, ट्रे अनास्तासियो, जेसन इसबेल और इग्गी पॉप के शामिल होने की खबरें हैं।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक कीनू की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। चीन इससे पहले भी मानवाधिकारों को लेकर बोलने वाले अथवा दलाई लामा से मिलने पर हॉलीवुड के कई लोगों को प्रतिबंधित कर चुका है। इनमें लेडी गागा, ब्रैड पिट, कैटी पेरी, जस्टिन बीबर, बॉन जोवी, ब्योर्क, बॉब डिलन और रिचर्ड गेरे जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी गेम पबजी के खिलाफ सिफारिश करेगी पाक पुलिस
पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत के लाहौर जिले में एक युवक द्वारा अपनी मां और तीन भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या करने के बाद चीन के पबजी समेत खतरनाक वीडियो गेम पर प्रतिबंध लगाने के लिए सिफारिश भेजने का फैसला किया है। पुलिस प्रवक्ता अली जान ने बताया कि हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच युवाओं को पबजी के हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed