{"_id":"6f527e28f3284c6e4438aac2f7857aea","slug":"hollywood-simpsons-creator-sam-simpson-died-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द सिम्पसंस' के सह-रचयिता सैम साइमन का निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'द सिम्पसंस' के सह-रचयिता सैम साइमन का निधन
Updated Tue, 10 Mar 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के पॉपुलर कार्टून शो 'द सिम्पसंस' के सह-रचयिता सैम साइमन का निधन हो गया है। वे 59 वर्ष के थे। सोमवार को साइमन के एजेंट ने बताया कि वे पेट के कैंसर से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
अमेरीकी टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाली इस कॉमेडी सीरियल के लिए साइमन लेखक, निर्देशक और कार्यकारी निर्माता के रूप में सात बार एमी पुरस्कार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
'द सिम्पसंस' एक बेढंगे पिता और उसके अजीबोगरीब परिवार की कहानी है। इसे पहली बार 1989 में प्रसारित किया गया था। शो के किरदारों को लिखने और तराशने का श्रेय साइमन को ही दिया जाता है। उनके नेतृत्व में कई लोग शो को लिखने का काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
चार सीज़न के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। पर एक समझौते के तहत उन्हें शो से होने वाली कमाई भविष्य में भी मिलती रही। कैंसर के बारे में पता चलने के बाद साइमन ने कहा था कि वे अपनी सारी कमाई दान करना चाहते हैं।
उन्होंने कमाई का बड़ा हिस्सा सामाजिक कल्याण, खास कर पशुओं के लिए काम करने वालों को दान कर दिया। 2002 में उन्होंने गैर-लाभकारी सैम साइमन फाउंडेशन की स्थापना की जो कुत्तों को बचाने का काम करता था। इन कुत्तों को बाद में विकलांगों की सहायता के लिए प्रशिक्षित किया जाता था।
2014 में रायटर्स के साथ एक साक्षात्कार में साइमन ने कहा था "मैं जानवरों की मदद करना चाहता हूं। यह मेरा पैसा है और मुझे लगता है कि मैं इसके साथ वह कर सकता हूं जो मैं चाहता हूं। जीवन के अंत में मैंने एक महंगा शौक पाल लिया है।"
सैम साइमन फाउंडेशन ने अपने सोशल नेटवर्क पेज पर लिखा "बहुत दुख के साथ हम आपको बता रहे हैं कि सैम साइमन अब हमारे बीच नहीं हैं।
"'द सिम्पसंस' के सह-निर्माता अल ज़ॉन ने ट्वीट कर कहा "मैं उनकी ऋणी हूं।" साइमन ने "टैक्सी" और "चीयर्स" जैसी अन्य कॉमेडी सीरियल में भी लेखक के रूप में काम किया।