इन फिल्मों के आगे नहीं ठहरती ‘ग्रैंड मस्ती’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की सेक्स कॉमेडी फिल्मों को याद करते ही अमेरिकन पाई का चलचित्र खुद ही सामने आ जाता है। ये फिल्म एक कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ पर आधारित थी जो सेक्स की खुमारी में डूबे रहते हैं।
फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि इसकी लंबी सीरीज ही चल निकली। मजे की बात ये है कि बार-बार आई इस फिल्म को दर्शकों का अपार प्यार मिलता रहा। अब तक इस फिल्म के करीब 7 भाग आ चुके है और दुनिया भर की सेक्स कॉमेडी की फिल्मों में आज भी सबसे ऊपर है।
'रोड ट्रिप' के दीवाने भी कम नहीं
सेक्स कॉमेडी में रोड ट्रिप के जलवे भी कुछ कम नहीं रहे। इस फिल्म के भी कई भाग आए जिनको काफी पसंद किया गया। इसमें युवाओं के एक ग्रुप पर आधारित थी।
जिसमें दोस्तों के कहने पर एक युवक अपने पिता की कार लेकर चुपचाप ट्रिप पर निकल जाता है। और उनकी ये ट्रिप सेक्स और कॉमेडी से भरपूर रहती है। फिल्म में डबल मीनिंग दृश्यों की भरमार है।
कुछ कम नहीं रहे ये 'सुपरबैड बॉयज' भी
सुपरबैड बॉयस भी इस लिस्ट में शुमार है। ये ऐसे दो नौजवानों की कहानी है जो फेक आईडी बनाते हैं और पार्टी में रुपए लेकर अपने जिस्म की नुमाइश करते हैं।
लेकिन इस बीच वह एक हास्यप्रद स्थिति में फंस जाते हैं और फिर शुरु होता है सेक्स और कॉमेडी का न खत्म होने वाला सिलसिला जो फिल्म के अंत तक बना रहता है। फिल्म 2007 में आई थी।
'कैसे भूल पाएंगे द गर्ल फ्रॉम द नेक्स्ट डोर' को
2004 में रिलीज ये फिल्म हॉलीवुड सेक्स कॉमेडी मूवीज की लिस्ट में एक अलग ही स्थान रखती है। फिल्म बेहद दिलचस्प और हंसी मजाक से भरपूर थी।
एक फिल्म मेकर अपनी एडल्ट फिल्म के लिए एक हीरोइन को खोज कर लाता है लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती है जब उसका दोस्त इसी फिल्म के लिए एक पोर्न स्टार को लेकर आता है। दो हीरोइनों के फेर में फंसे प्रॉड्यूसर अलग ही मुसीबत में पड़ जाते हैं। फिल्म के कई सीन गुदगुदाते हैं।
फिल्म के कई द्विवर्थी संवादों और अश्लील दृश्यों के कारण लंबे समय तक चर्चा में बने रहे।
पोर्न स्टार पर बेस है 'मीट मोनिका वीलोर'
'मीट मोनिका वीलोर' 2011 में आई एक ऐसी फिल्म थी जो पोर्न स्टार पर आधारित थी। इस पोर्न स्टार का दीवाना एक टीनेजर बन जाता है।
और बाद में अपनी पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए एक रोड ट्रिप पर निकल जाता है। बाद में उसकी मुलाकात एक क्लब में पोर्न स्टार से हो जाती है। इसके बाद के घटनाक्रम सेक्स और कॉमेडी के तड़के का संगम बन जाते हैं।
पितृत्व गुण जगाने की कहानी है 'द नॉक्डअप'
ये दोनों वन नाइट स्टेंड लेते हैं। कहानी तब मोड़ लेती है जब ये लड़की प्रेगनेंट हो जाती है। इसके बाद लड़की आलसी लड़के को पिता की सारी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार करती है। फिल्म में कई रोमांटिक और सेक्स से भरे कॉमेडी दृश्य हैं।
'रिवेंज ऑफ नर्डस'
'रिवेंज ऑफ नर्डस' 1984 में आई थी। जो एक स्टूडेंट ग्रुप पर आधारित थी। जो अपनी ही फर्टेनिटी पर एक अनोखा प्रयोग कर अपोसिट सेक्स को आकर्षित करने का रास्ता खोज निकालते हैं।
फिल्म में जबर्दस्त एक्सपोजर और सेक्स का तड़का है। साथ ही कॉमेडी का भी पूरो इंतजाम है।
'वैन वाइल्डलर'
जब लड़की बनाती है लड़के को 'द क्रेजी'
2011 की इस फिल्म में भी कई हॉट सींस भरे पड़े हैं। इसमें एक युवक को उसकी पत्नी डंप कर देती है। तब उसे एक ऐसी लड़की मिलती है जो उसे लड़कियों को इम्प्रैस करने के गुण सिखाती है।
ये सेक्स कॉमेडी भी खूब पसंद की गई।
जब '100 गर्ल्स' ने दिखाए जलवे
इस फिल्म का तो सब्जेक्ट ही इसके नाम में छिपा है। 2000 में रिलीज इस फिल्म ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। फिल्म में कई स्टीमी और हॉट सींस की भरमार थी।
'प्राइवेट रिसोर्ट' भी कुछ कम नहीं
प्राइवेट रिसोर्ट अस्सी के दशक में आई सेक्स कॉमेडी थी जिसमें ज्वेलथीफ से बचने के लिए दो लोग रिसोर्ट में छिप जाते हैं। इस रिसोर्ट में बिकनी गर्ल्स की भरमार होती है।
जिनके फेर में युवक फंस जाते हैं।