{"_id":"5ef21c780a9cd80c6f7b2d93","slug":"hollywood-producer-steve-bing-commit-suicide-due-to-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने की आत्महत्या, 27वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने की आत्महत्या, 27वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Tue, 23 Jun 2020 08:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:47 PM IST
सार
- हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने की आत्महत्या।
- 27वीं मंजील से छलांग लगाकर दी जान।
विज्ञापन
स्टीव बिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। वहीं अब हॉलीवुड से भी इसी तरह की खबर सामने आई है। हॉलीवुड निर्माता स्टीव बिंग (Steve Bing) ने आत्महत्या कर ली है। स्टीव ने 27वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उनके इस कदम से उनके फैंस हैरत में पड़ गए है। बताया जा रहा है कि स्टीव बिंग डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
स्टीव बिंग कोरोना वायरस के कारण आइसोलेशन में थे जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में थे। स्टीव की उम्र 55 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब एक बजे उन्होंने लॉस एंजिल्स की सेंचुरी सिटी में एक लग्जरी अपार्टमेंट की 27वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन के बाद से ही हॉलीवुड में शोक है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि स्टीव बिंग साल 2001 में एक्ट्रेस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था। स्टीव बिंग के दो बच्चे हैं। बिंग को अपने 18वें जन्मदिन पर अपने दादा की प्रॉपर्टी टाइकून लियो एस बिंग से लगभग 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। इस संपत्ति पर ही लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट के बिंग थिएटर का नाम रखा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: भारत संग विवाद में मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स