फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood golden era star jane powell died at the age of 92

दुखद: गोल्डन-एज म्यूजिकल कलाकार जेन पॉवेल का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Fri, 17 Sep 2021 01:34 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 17 Sep 2021 01:34 PM IST
सार

‘सेवन ब्राइडस फॉर ब्रदर्स’ के हावर्ड कील के साथ अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीतने वाली और ‘रॉयल वेडिंग’ में एस्टायर के साथ डांस से सबका दिल जीतने वाली हॉलीवुड के स्वर्ण युग के संगीत के उज्ज्वल-आंखों वाली जेन पॉवेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

विज्ञापन
Hollywood golden era star jane powell died at the age of 92
जेन पॉवेल - फोटो : Social Media

विस्तार

‘सेवन ब्राइडस फॉर ब्रदर्स’ के हावर्ड कील के साथ अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीतने वाली और ‘रॉयल वेडिंग’ में एस्टायर के साथ डांस से सबका दिल जीतने वाली हॉलीवुड के स्वर्ण युग के संगीत के उज्ज्वल-आंखों वाली जेन पॉवेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक जेन पॉवेल का गुरुवार को उनके विल्टन, कनेक्टिकट, घर में निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त सुसान ग्रेंजर का कहना है कि उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ।

विज्ञापन


1951 में रॉयल वेडिंग को लेकर चर्चा में आईं थीं

रॉयल वेडिंग और ‘सेवन ब्राइडस फॉर ब्रदर्स’ जैसी फिल्मों में जेन पॉवेल ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। जेन के परिवार के प्रवक्ता और उनके दोस्त सुसान ग्रेंजर ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की। बता दें कि जेन पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब 1951 में उनकी फिल्म 'रॉयल वेडिंग' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने फ्रेड एस्टेयर के साथ जबरदस्त डांस किया था। जेन के बारे में बातचीत करते हुए ग्रेंजर ने कहा, ‘वह सीधी बात करती थीं और ईमानदार थीं। 

विज्ञापन

Hollywood golden era star jane powell died at the age of 92
जेन पॉवेल - फोटो : Social Media

स्टेज परफॉर्मर रह चुकी हैं जेन पॉवेल

जेन पॉवेल ने राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन के उद्घाटन बॉल में भी गाना गाया था। जेन पॉवल सिनेमा के साथ ही अपने स्टेज परफॉर्मेंसेज के लिए खूब पहचानी जाती थीं। हिट रोड प्रोडक्शंस के 'द साउंड ऑफ म्यूजिक', 'ओक्लाहोमा!', 'माई फेयर लेडी एंड कैरॉसल' जैसी म्यूजिकल फिल्मों में उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। सिर्फ इतना ही नहीं जेन पॉवेल को एलिजाबेथ टेलर कि पहली शादी में ब्राइड्समेड बनने का मौका भी मिला था।

जेन ने की थीं पांच शादियां

जेन हॉलीवुड के गोल्डन एज के उन सितारों में शामिल थीं जिन्होंने 21वीं सदी को देखा। साल 2010 में जेन ने अंतिम बार हॉलीवुड बॉल में पिंक मार्टिनी के साथ परफॉर्म किया था। बता दें कि निजी जिंदगी में जेन ने पांच शादियां की थी। उनके पहले पति गैरी स्टीफन थे, जो आइस स्कैटिंग में ओलंपिक चैम्पियन रहे। जेन अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी दो पोतियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed