Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood country singer jake flint passes away at 37 just hours after his wedding with Brenda Flint

दुखद: शादी के चंद घंटों बाद 37 साल के सिंगर जेक फ्लिंट ने दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में पत्नी और परिवार

Thu, 01 Dec 2022 10:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। शादी के कुछ घंटों बाद नींद में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद से ही पत्नी और परिवार सदमे में हैं।

विज्ञापन
Hollywood country singer jake flint passes away at 37 just hours after his wedding with Brenda Flint
जेक फ्लिंट अपनी पत्नी ब्रेंडा फ्लिंट के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई हैं। मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट ने शादी के कुछ घंटों बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, जिसके बाद वह सोने गए और नींद में ही उनका निधन हो गया। सिंगर की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Trending Videos

जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जेक के निधन के बाद से पत्नी ब्रेंडा ने भी फेसबुक पर पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में ब्रेंडा फ्लिंट ने लिखा, 'हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।'


विज्ञापन
विज्ञापन

जेक की पब्लिसिस्ट रहीं ब्रेंडा क्लाइन ने भी इस खबर की पुष्टि की और फेसबुक पर दिवंगत गायक के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने जेक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उन्हें एक बेटे की तरह बहुत प्यार करती थी। ब्रेंडा क्लाइन ने सिंगर के परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं भेजी हैं। जेक के निधन से फैंस भी दुखी हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed