फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood: Anne Heche Car Accident actress burned severely and is hospitalised in serious condition

Anne Heche Accident: जलती बिल्डिंग से टकराई ‘डॉनी ब्रास्को’ फेम ऐनी हेचे की कार, गंभीर रूप से झुलसीं एक्ट्रेस

Sun, 07 Aug 2022 12:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 07 Aug 2022 12:53 PM IST
सार

अभिनेत्री ऐनी हेचे की कार एक आग लगी बिल्डिंग से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। एक्ट्रेस का हालत नाजुक है। वहीं, आग को बुझाने के लिए करीब एक घंटे तक दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
Hollywood: Anne Heche Car Accident actress burned severely and is hospitalised in serious condition
ऐनी हेचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हेची रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। अभिनेत्री की कार लॉस एंजिल्स के मार विस्टा एरिया में एक बिल्डिंग से जा टकराई और आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में 53 वर्षीय ऐनी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। ऐनी ने ‘वोल्केनो’, ‘सिक्स डेज सेवन नाइट्स’, ‘डॉनी ब्रास्को’, ‘आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर’ सहित कई फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

लॉस एंजिल्स में हुआ एक्सीडेंट
रिपोर्ट के मुताबिक ऐनी हेचे का शुक्रवार की सुबह लॉस एंजिल्स में एक्सीडेंट हुआ है। अभिनेत्री की कार लॉस एंजेलिस के मार विस्टा के वालग्रोव एवेन्यू में जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसी से जा टकराई। इस हादसे में एक्ट्रेस बुरी तरह झुलस गई हैं और अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के आने से पहले ही कार आग की लपटों में आ चुकी थी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि जिस बिल्डिंग से ऐनी की कार टकराई उस पर काबू पाने में 59 दमकलकर्मियों को 65 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में हैं ऐनी 
टीएमजेड की ओर से घटना से संबंधित कई वीडियोज शेयर किए गए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऐनी की दुर्घटनाग्रस्त ब्लू मिनी कूपर को बाहर निकाला जा है, तो दूसरी में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऐनी अभी आईसीयू में हैं। वह गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिसकी रिकवरी होने में समय लगेगा। 

विज्ञापन

पहली गैरेज से टकराई थी कार
हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों के अनुसार ऐनी हेचे की कार पहले एक अपार्टमेंट परिसर के गैरेज से टकराई थी। परिसर में रहने वाले लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कार को रिवर्स करके निकलीं और उनकी कार दूसरी आग लगी बिल्डिंग से जा टकराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed