फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actress Anne Heche Passes Away at 53 a week after car crash in Los Angeles

दुखद: 53 वर्षीय हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हेचे का निधन, एक हफ्ते पहले हुई थीं हादसे का शिकार

Sat, 13 Aug 2022 09:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 13 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

ऐनी हेचे का कार एक्सीडेंट के एक हफ्ते बाद निधन हो गया है। 5 अगस्त को ऐनी की कार लॉस एंजिल्स में एक जलती बिल्डिंग से जा टकराई थी, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन
Hollywood Actress Anne Heche Passes Away at 53 a week after car crash in Los Angeles
ऐनी हेचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हेचे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐनी हेचे 53 वर्ष की थीं। बीते दिनों उनके कोमा में चले जाने की खबर सामने आई थीं। बता दें कि अभिनेत्री की कार लॉस एंजिल्स के मार विस्टा एरिया में एक जलती बिल्डिंग से जा टकराई थी और वह बुरी तरह झुलस गई थीं। हादसे के बाद से ही वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन

ऐनी हेचे के अंगों को किया जाएगा दान
ऐनी हेचे 5 अगस्त को भीषण हादसे के बाद से ब्रेन इंजरी के चलते अस्पताल में बेहोशी की हालत में थीं। ऐने के रिप्रेजेंटेटिव ने एक बयान जारी कर बताया था कि ऐने की बचने की कोई उम्मीद नहीं है और इसी वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाया जाएगा। साथ ही ऐने के अंगों को दान किया जाएगा। वहीं, अब ऐने को कैलिफोर्निया के कानून के हिसाब से मृत घोषित कर दिया गया है। हालांकि परिवार ने उनके अंगों को दान करने के लिए अभी उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि
ऐनी हेचे के निधन की खबर मिलने के बाद से ही मनोरंजन जगत में शोक है। प्रियंका चोपड़ा ने ऐनी पोस्ट शेयर कर ऐनी के श्रद्धामजलि दी है। प्रियंका ने लिखा है कि मुझे गर्व है कि मैं आप जैसी शख्सियत के साथ काम कर चुकी हैं। आप एक बहुत अच्छी इंसान और एक उम्दा कलाकार थीं। आपके लिए मेरे दिल में एक खास जगह है। आपकी आत्मा को शांति मिले। इसके साथ ही प्रियंका ने ऐनी के परिवार के लिए भी अपना सपोर्ट व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed