{"_id":"682d59f09a3647dbf70d425d","slug":"harvey-weinstein-accuser-jessica-mann-testifies-in-court-details-inside-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jessica Mann: कोर्ट में हार्वे वीनस्टीन के साथ जेसिका मान का तीखा टकराव, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Jessica Mann: कोर्ट में हार्वे वीनस्टीन के साथ जेसिका मान का तीखा टकराव, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 21 May 2025 10:14 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 21 May 2025 10:14 AM IST
सार
Harvey Weinstein Case: अभिनेत्री जेसिका मान, हार्वे वीनस्टीन के बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही देने के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचीं।
विज्ञापन
जेसिका मान
- फोटो : X
विस्तार
हार्वे वीनस्टीन मामले में तीसरी अभियुक्त जेसिका मान ने सोमवार को गवाही दी और बताया कि कैसे वीनस्टीन उनके आपसी सहमति से बने रिश्ते के दौरान एक राक्षस में बदल गया था।
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन पर लगे गंभीर आरोप
मंगलवार को कोर्ट में एक मुख्य गवाह जेसिका मान ने हार्वे वीनस्टीन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 2014 में वीनस्टीन ने कैलिफोर्निया के एक होटल में उनका यौन शोषण किया। मान ने रोते हुए कहा कि वीनस्टीन ने उनसे चिल्लाकर कहा, "तुम मुझे एक बार...!" वीनस्टीन ने इन आरोपों से इनकार किया और कोर्ट में सिर हिलाते दिखे। गवाही के बाद मान रोते हुए कोर्ट से बाहर निकलीं। जज ने कहा कि वे कोर्ट में लोगों के व्यवहार को नियंत्रित नहीं कर सकते।

क्या है पूरा मामला
वीनस्टीन पर 2013 में न्यूयॉर्क में मान के साथ बलात्कार और 2006 में दो अन्य महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है। वे इन आरोपों में खुद को निर्दोश बताते हैं। मान ने बताया कि उनका वीनस्टीन के साथ कभी-कभी सहमति से संबंध था, लेकिन वह अक्सर हिंसक हो जाता था। वीनस्टीन 2017 में MeToo आंदोलन के बाद बदनाम हो गए, जब कई महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए। न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में उन्हें दोषी ठहराया गया था, लेकिन न्यूयॉर्क की सजा पलटने के बाद अब दोबारा मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में तनावपूर्ण माहौल रहा। अन्य गवाहों, जैसे मिरियम हेली और काजा सोकोला ने भी वीनस्टीन पर गंभीर आरोप लगाए। कोर्ट की कार्यवाही अभी भी जारी है, जिसमें गवाहों से गहन पूछताछ हुई।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ट्रांसपेरेंट साड़ी में रश्मिका मंदाना का किलर लुक, लिखा- 'मैं केवल उनके कारण ही जीवित हूं'