फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   'Gravity' get the most bafta awards?

'ग्रैविटी' को मिलेंगे सबसे ज्यादा bafta awards?

Wed, 08 Jan 2014 07:18 PM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
'Gravity' get the most bafta awards?

2014 के बाफ्टा पुरस्कारों के लिए फिल्म 'ग्रैविटी' को सबसे ज्यादा नामांकन मिले हैं। अंतरिक्ष ड्रामा पर बनी 'ग्रैविटी' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ ब्रिटेन फिल्म सहित 11 नामांकन मिले हैं।

विज्ञापन


'ग्रैविटी' की मुख्य कलाकार सैंड्रा बुलक का नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भी नामांकित किया गया है. सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए अलफान्सो कुआरों नामांकित किए गए हैं।
विज्ञापन


स्टीव मैकक्वीन की '12 ईयर अ स्लेव' को क्लिक करें बाफ़्टा ('ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फ़िल्म्स एंड टेलीविज़न आर्ट्स') के लिए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और शूएटल एजियोफ़ोर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित 10 नामांकन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाफ्टा पुरस्कारों की घोषणा 16 फरवरी को लंदन के रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित एक शानदार समारोह में होगी।

नामांकन
10 नामांकन के साथ फिल्म 'अमरीकी हसल' ने '12 ईयर अ स्लेव' की बराबरी की है। 'अमरीकी हसल' के सितारे एमी एडम्स, क्रिस्टियन बेल, ब्रेडली कूपर और जेनिफर लॉरेंस का नाम क्लिक करें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री की सभी श्रेणियों में नामांकित किया गया है।

बाफ्टा अवार्ड
'12 ईयर अ स्लेव' के लिए निर्देशक स्टीव मैकक्वीन और अभिनेता शूएटल एजियोफर का नामांकन हुआ है।

शूएटल एजियोफ़ोर ने बीबीसी को बताया कि '12 ईयर अ स्लेव' के लिए काम करना उनके जीवन का अब तक का "सबसे शानदार अनुभव" रहा। वे पहले भी 2006 में बाफ्टा के राइज़िंग स्टार श्रेणी के लिए नामांकित हो चुके हैं।

उन्होंने आगे बताया, "बाफ़्टा के लिए चुना जाना मेरे लिए वाकई एक अविस्मरणीय पल है।"

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में एजियोफ़ोर का मुक़ाबला बेल, कैप्टन फ़िलिप के लिए टॉम हैंक्स, नेब्रस्का के लिए ब्रूस जैसमिन और द वुल्फ़ ऑफ द वॉल स्ट्रीट के लिए लियोनार्डो डि कैप्रियो से है।

सैंड्रा बुलक भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में एडम्स, ब्लू जैसमिन के लिए केट ब्लैंचेट, सेविंग मि. बैंक्स के लिए एमा थॉम्पसन और फ़िलोमेना के लिए डेम जूडी डेंच को चुनौती दे रही हैं।

बाफ्टा की ओर से अभिनय की श्रेणी में अभिनेत्री डेम जूडी डेंच को 15वीं बार नामांकित किया गया है. यह एक रिकॉर्ड है।

उम्दा अभिनय
'फ़िलोमेना' में अपनी भूमिका के लिए नामांकित होने वाली डेम मेरिल स्ट्रीप से एक कदम आगे हैं. मेरील स्ट्रीप ने 'अगस्तः ओसेज़ काउंटी' में बेहतरीन अदाकारी दिखाई है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की श्रेणी में कई और फिल्में आमने-सामने हैं. इनमें कैप्टन फ़िलिप और फ़िलोमेना शामिल है।

बाफ्टा अवार्ड
2014 के बाफ्टा पुरस्कार के लिए अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी ने नामांकनों की घोषणा की।

नामांकन की घोषणा करने वाली अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी ने बीबीसी को बताया कि अब बाफ्टा के लिए यह ज़रूरी हो गया है कि वह ब्रितानी फिल्मों को भी अलग से उनकी पहचान दिलाए।


बीबीसी फिल्म आलोचक मार्क केरमोड ने फिल्म 'ग्रैविटी' के बारे में कहा, "यह एक असाधारण फिल्म है. इसका विषय काफी प्रभावशाली है। शूएटल इजियोफ़ोर का अभिनय उम्दा है।"

सोमवार को बाफ्टा ने इस साल के राइज़िंग स्टार अवार्ड के लिए नामांकित पांच युवा अभिनेताओं के नाम की भी घोषणा की।

'12 ईयर ए स्लेव' की अभिनेत्री नयोंगो का मुकाबला 'ब्लू इज़ द वार्मेस्ट कलर' की ली सेडोक्स और 'सनशाइन ऑन लीथ' की जॉर्ज मैके से है।

इस कड़ी में 'वी आर द मिलर्स' के विल पॉलटर और 'किल योर डार्लिंग्स' के अभिनेता डेन डिहान भी आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed