फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Grammy Awards 2024 will be held 4 February in Los Angeles Recording Academy declares new protocol regarding AI

Grammy Awards 2024: ग्रैमी 2024 की तारीख का हुआ एलान! इस दिन और इस जगह सजेगी म्यूजिशियंस की यह भव्य महफिल

Fri, 30 Jun 2023 11:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 30 Jun 2023 11:48 AM IST
सार

66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स, फरवरी के पहले रविवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Grammy Awards 2024 will be held 4 February in Los Angeles Recording Academy declares new protocol regarding AI
Grammy Awards - फोटो : Grammy.Com

विस्तार

संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स का इंतजार म्यूजिक की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार करता है। यह दुनियाभर में प्रसिद्ध ऐसा अवॉर्ड फंक्शन है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने में फैले म्यूजिशियंस को सम्मानित किया जाता है। जहां इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बियॉन्से का जलवा रहा था, वहीं 2024 के लिए इस अवॉर्ड फंक्शन के आयोजन की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए कुछ नए नियमों की भी घोषणा की गई है। तो चलिए जानते हैं कि अगले साल म्यूजिशियंस की यह भव्य महफिल कब और कहां सजेगी..  

विज्ञापन

Grammy Awards 2024 will be held 4 February in Los Angeles Recording Academy declares new protocol regarding AI
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : social media
66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स, फरवरी के पहले रविवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाएंगे। रिकॉर्डिंग अकादमी ने संगीत में सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित करने वाले अपने 66वें वार्षिक अवॉर्ड्स से पहले कई महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की। साल 2024 में यह अवॉर्ड्स 4 फरवरी को रात 8 बजे से शुरू क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया जाएगा। अवॉर्ड्स को 'पैरामाउंट+' पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। तारीख और समय का एलान करने के साथ ही यह भी एलान किया गया कि इस बार समारोह में कई नए बदलाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Grammy Awards 2024 will be held 4 February in Los Angeles Recording Academy declares new protocol regarding AI
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : social media

इस महीने की शुरुआत में, रिकॉर्डिंग अकादमी ने घोषणा की थी कि साल 2024 में ग्रैमी में तीन नई कैटेगरी जोड़ी जाएंगी। ये कैटेगरी बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग, बेस्ट अफरिकन म्यूजिक परफॉर्मेंस और बेस्ट अल्टरनेटिव जैज एल्बम होंगी। उन्होंने कुछ नए मतदान नियम भी साझा किए, जिनमें एआई तकनीक से संबंधित नए प्रोटोकॉल भी शामिल हैं।  इसके अलावा, एल्बम ऑफ द ईयर कैटेगरी के लिए नामांकन जीतने के लिए, एक संगीत निर्माता को अब कम से कम 20% काम का हिसाब देना होगा। यह 2021 में लागू किए गए नियम का उल्टा है। 2021 में आए नियम में एल्बम पर काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को नामांकन प्राप्त करने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन

Grammy Awards 2024 will be held 4 February in Los Angeles Recording Academy declares new protocol regarding AI
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : social media

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के नामांकन की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी। इस साल भारत की ओर से रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके साथ ही  दुनियाभर के कई सेलेब्स हैं जिनको इस साल यह सम्मान मिला है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी ट्रेवर नूह द्वारा की गई थी। ग्रैमी अवॉर्ड को ग्रामोफोन अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। पहला ग्रैमी अवॉड्र्स 4 मई, 1959 को हुआ था।
Tamannaah: बोल्ड सीन से दूर रहने वाली तमन्ना ने कैसे किया किसिंग सीन? लस्ट स्टोरीज 2 की एक्ट्रेस का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed