फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Grammy and Oscar winner legendary composer Burt Bacharach dies at the age of 94

दुखद: ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 10 Feb 2023 09:52 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 10 Feb 2023 09:52 AM IST
सार

लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपोजर का निधन 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में हुआ। उनकी पब्लिसिस्ट टीना ब्रौसम ने 9 फरवरी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Grammy and Oscar winner legendary composer Burt Bacharach dies at the age of 94
बर्ट बछराच - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आए है। लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर भी अपने नाम किए हैं। उन्हें 'डू यू नो द वे टू सैन जोस', 'वॉक ऑन बाय' और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बर्ट का निधन प्राकृतिक कारणों के चलते 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में हुआ। उनकी पब्लिसिस्ट टीना ब्रौसम ने 9 फरवरी को इसकी जानकारी दी। बर्ट व्हाइट हाउस में अक्सर अतिथि के तौर पर शामिल होते थे, भले ही राष्ट्रपति रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट। 2012 में बराक ओबामा, जिन्होंने एक अभियान के दौरान 'वॉक ऑन बाय' में कुछ सेकंड गाया था, ने उन्हें गेर्शविन प्राइज दिया था। बर्ट के कंपोजिशन को ग्लोबली पसंद किया जाता था और ऐसे में उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

Sidharth-Kiara: जब कियारा के लिए पजेसिव हो गए थे सिद्धार्थ, कपिल शर्मा को बना दिया था एक्ट्रेस का राखी भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बर्ट ने आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर जीता था। इनमें से दो ऑस्कर उन्होंने 1970 और एक 1982 में जीता था। उन्हें प्रोमिसिस प्रोमिसिस के लिए ब्रॉडवे पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने फिल्मों के लिए साउंडट्रैक भी तैयार किए थे, जिसमें 'व्हाट्स न्यू, पुसीकैट?', 'अल्फी' और 1967 जेम्स बॉन्ड स्पूफ कैसीनो रोयाले शामिल हैं। इसके अलावा उनके बेहतरीन कंपोजिशन में 'आई से ए लिटल प्रेयर', 'आई विल नेवर फॉल इन लव अगेन', 'दस गाय्ज इज इन लव विद यू' सहित कई हिट नंबर शुमार हैं।
Rakhi-Sherlyn: राखी के पति के पक्ष में उतरीं शर्लिन चोपड़ा, आदिल को बताया भाई, बोलीं- वह बंदा सुलझा हुआ है

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed