'गोल्डफिंगर' अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन (Honor Blackman) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 94 वर्षीय ब्लैकमैन ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया है, हालांकि उनके सुपरहिट किरदारों में फिल्म गोल्डफिंगर और टीवी शो एवेंजर्स का बड़ा हिस्सा शामिल है।
अंग्रजी अखबार द गार्जियन ने ब्लैकमैन के निधन की खबर की पुष्टि की है। अखबार से बातचीत में अभिनेत्री के परिवार ने कहा, 'ब्लैकमैन सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां और दादी भी थीं। उनकी आवाज में एक जादू था और वो अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी थीं। उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया था। वो हम सभी के बीच हमेशा जिंदा रहेंगी।'
She was much loved and will be greatly missed by her two children Barnaby and Lottie, and grandchildren Daisy, Oscar, Olive and Toby" pic.twitter.com/tSDLhFQ3Zz
विज्ञापन विज्ञापन— Honor Blackman (@honorblackman01) April 6, 2020
ब्लैकमैन के निधन के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ हॉलीवुड के सितारे भी उनको याद कर रह हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Farewell Honor Blackman. She will live forever as Pussy Galore in ‘Goldfinger’. @007 pic.twitter.com/Ae7BarFbjT
— David Walliams (@davidwalliams) April 6, 2020