इस तारीख को होगा 'गोल्डन ग्लोब्स' का आयोजन, निक्की ग्लेसर फिर करेंगी मेजबानी, जानें किस ओटीटी पर देख सकेंगे
Golden Globes 2026: गोल्डन ग्लोब्स के 83वें संस्करण के आयोजन की तारीख का एलान कर दिया गया है। इस अवॉर्ड समारोह की मेजबानी निक्की ग्लेसर फिर से करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में से एक, गोल्डन ग्लोब्स का 83वां संस्करण 11 जनवरी 2026 को बेवर्ली हिल्टन में आयोजित होगा। आयोजकों ने हाल ही में इसकी घोषणा की। मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेसर एक बार फिर इस शो की मेजबानी करेंगी। 2025 में निक्की ने गोल्डन ग्लोब्स की पहली सोलो महिला होस्ट बनकर इतिहास रच दिया था। अब वह 2026 में दोबारा यह जिम्मेदारी संभालने के लिए उत्साहित हैं।
आयोजकों के अनुसार साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और टीवी शोज के लिए नामांकन की घोषणा 8 दिसंबर 2025 को होगी। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक अवॉर्ड्स का पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। निक्की ने अपने बयान में मजाकिया अंदाज में कहा, "इस साल गोल्डन ग्लोब्स की मेजबानी मेरे करियर का सबसे मजेदार अनुभव था। मैं इसे फिर से करने के लिए बेताब हूं। इस बार मैं 'द व्हाइट लोटस' की टीम के सामने होस्ट करूंगी जो मेरी प्रतिभा को देखकर मुझे सीजन 4 में एक स्कैंडिनेवियाई पिलेट्स इंस्ट्रक्टर के किरदार में कास्ट करेंगे।"
Gajraj Rao: ‘सिनेमा हॉल आधे रेस्टोरेंट बन गए हैं’, गजराज राव ने फिल्मों के महंगे टिकट पर जताई चिंता; दिए सुझाव
गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष हेलेन होहने ने निक्की की तारीफ करते हुए कहा, "इस साल निक्की ने अपनी ताजगी भरी हाजिरजवाबी और बेबाक कॉमेडी से गोल्डन ग्लोब्स के मंच को जीवंत कर दिया था। उनकी मौजूदगी ने समारोह को यादगार और मजेदार बना दिया था।" इस शो का आयोजन और प्रोडक्शन करने वाले डिक क्लार्क प्रोडक्शंस ने कहा कि 2025 के गोल्डन ग्लोब्स को औसतन 9.3 मिलियन लोगों ने लाइव देखा। यह संख्या 2024 से थोड़ी कम थी, लेकिन निक्की की मेजबानी की वजह से शो को खूब सराहना मिली।
गोल्डन ग्लोब्स की घोषणा के साथ ही 2026 के अवॉर्ड सीजन का शेड्यूल भी सामने आने लगा है। ऑस्कर्स 15 मार्च को एबीसी पर प्रसारित होगा। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स का 32वां समारोह 1 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होगा और प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड्स 28 फरवरी को आयोजित होंगे। 83वां गोल्डन ग्लोब्स सीबीएस पर प्रसारित होगा और इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा, जिससे दुनियाभर के दर्शक इसे देख सकेंगे।