गेम्स ऑफ थ्रोन्स का हर सीजन धमाल मचा रहा है। सीरियल के विलेन नाइट किंग की क्रूरता ने तो उसे फैंस के बीच बेहद कुख्यात का दिया है। वैसे चर्चा के लिए तो हर सीजन में कुछ न कुछ जरूर होता है। जैसे फिलहाल इसके तीन विशालकाय ड्रैगन और बर्फ के बवंडर के बीच भयंकर युद्ध लोगों के बीच गरमा गरम चर्चा का मुद्दा है। ऐसे में अगर 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' का कोई एपिसोड लीक हो जाए तो हंगामा ही मच जाता है।
दर्शकों को बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के मेकर्स के बीच हंगामा कटा हुआ है। खबर है कि सीजन 7 के ‘द ड्रेगन एंड द वोल्फ’ एपिसोड लीक हो गया है। दरअसल इस शो को लेकर दर्शकों को इंतजार था। मेकर्स का कहना था कि ये अभी तक का सबसे रोमांचक एपिसोड होगा।
रेडिट-थ्रेड पर ये एपीसोड लीक हुआ है। इस साइट के एक यूजर ने बताया कि साइट को सर्च करते हुए मुझे 'जीओटी' का ये एपीसोड मिला। हालांकि ये पूरा नहीं था। मेरे लिए ये हैरानी की बात थी कि इस शो को 26 अगस्त को जारी किया जाना था लेकिन इस साइट में इस एपीसोड का वीडियो था। मैंने इस वीडियो के नीचे जाकर देखा तो उसमें इसे लीक करने वाले का ई-मेल भी था।
अब ये सुनकर फैंस हो सकता है बेहद परेशान हो जाएं कि भाई इस एपिसोड्स को हमसे पहले भला किसने देख लिया। लेकिन 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से जुड़े लोगों की मानें तो ये शोज को लीक कराना पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है।
इससे पहले चैनल HBO में सीजन 5 की जगह सीजन 6 का प्रसारण हो गया था। HBO ने इसे मिस्टेक बताया था। मगर तब भी ये बात हुई थी कि कहीं चैनल का फैंस को ये अगले शो की जानकारी देने का नायाब तरीका तो नहीं था।