Game of Thrones: गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, मुख्य किरदार निभाएंगे ये कलाकार
'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज के प्रीक्वल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। ताजा अपडेट के अनुसार इस शो के मुख्य अभिनेताओं के रूप में दो अभिनेताओं को चुना गया है। यह सीरीज जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की लिखी 'टेल्स ऑफ डंक एंड एग' में चित्रित पात्रों पर आधारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। फैंस को इसकी प्रीक्वल सीरीज 'ए नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स: द हेज नाइट' का लंबे समय से इंतजार है। अब सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरीज को इसके लीड कलाकार मिल गए हैं।
यह सीरीज जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की लिखी 'टेल्स ऑफ डंक एंड एग' में चित्रित पात्रों पर आधारित है। इन किरदारों को निभाने के लिए पीटर क्लैफी को डंक के रूप में, जबकि डेक्सटर सोल एंसेल को एग के रूप में चुना गया है। वैरायटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो पर साल 2021 से ही काम चल रहा था, जबकि एचबीओ 2023 में इस पर सीरीज बनाने पर मुहर लगाई थी। मार्टिन और इरा पार्कर इस शो के लेखक हैं। साथ ही, वे रयान कोंडल, विंस जेरार्डिस, ओवेन हैरिस और सारा ब्रैडशॉ के साथ इस शो के कार्यकारी निर्माता भी हैं।
क्लैफी की बात करें तो वे एक पूर्व रग्बी खिलाड़ी और अभिनेता हैं जो 'बैड सिस्टर्स' और बीबीसी थ्री हॉरर कॉमेडी सीरीज 'रेक्ड' में नजर आ चुके हैं। वहीं, एंसेल ने अपने अभिनय की शुरुआत चार साल की उम्र में आईटीवी सीरीज 'एम्मरडेल' से की थी। इसके बाद वे 'द मिडविच कुक्कूज' और 'हुलरेजर्स' जैसे शो का भी हिस्सा थे।
मार्टिन के अब तक 'टेल्स ऑफ डंक एंड एग" सीरीज पर तीन उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। 1998 में 'द हेज नाइट', 2003 में 'द स्वॉर्न स्वोर्ड' और 2010 में 'द मिस्ट्री नाइट'। इसके बाद साल 2015 में तीनों को मिलाकर 'ए नाइट ऑफ द सेवन किंग्डम्स' के रूप में एक किताब को प्रकाशित किया गया था।
Crew Worldwide BO: दुनियाभर में 'क्रू' का डंका, 100 करोड़ क्लब से बस चंद कदम दूर फिल्म