फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Crew worldwide Box Office Collection Day 7 Kareena Kapoor Khan Kriti Sanon Tabu film soon in 100 crore club

Crew Worldwide BO: दुनियाभर में 'क्रू' का डंका, 100 करोड़ क्लब से बस चंद कदम दूर फिल्म

Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
सार

29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के महज एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। 
 

विज्ञापन
Crew worldwide Box Office Collection Day 7 Kareena Kapoor Khan Kriti Sanon Tabu film soon in 100 crore club
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि यह इस वीकएंड भी जमकर कमाई करने वाली है। इस हफ्ते कोई भी दमदार फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जिसका पूरा फायदा फिल्म को मिलेगा। रिलीज के महज एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर खान और तब्बू का अभिनय लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

'कू' की धुआंधार कमाई जारी

करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर 'क्रू' दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने मार्केट में अपनी पकड़ बना ली थी। 'क्रू' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़, चौथे दिन 4.2 करोड़, पांचवें दिन 3.75 करोड़ और छठवें दिन 3.3 करोड़ की कमाई हुई है। अब इसके सातवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'क्रू' ने गुरुवार को देशभर में 3 करोड़ का बिजनेस किया है। अब तक देशभर में फिल्म ने 43.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन


HanuMan: 'हनुमान' का एक और धमाल, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तीन भाषाओं में उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

100 करोड़ी बनेगी 'क्रू'

अब फिल्म को रिलीज हुए हफ्ते भर से ऊपर हो गया है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रफ्तार ऐसी रही तो यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लेगी। विदेशों में भी करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की 'क्रू' का जमकर पसंद किया जा रहा है। 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन दुनियाभर में अबतक 41.13 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन अबतक का कलेक्शन 62.53 और चौथे दिन 77.33 करोड़ रहा। फिल्म ने बुधवार को दुनियाभर में अबतक 82.58 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'क्रू' लोगों को इसी तरह से पसंद आती रही, तो यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो जाएगी।


Manoj Tiwari: 'भोजपुरी सिनेमा को सत्यजीत रे, प्रकाश झा जैसे फिल्म निर्माताओं की जरूरत है', बोले मनोज तिवारी

'क्रू' का निर्देशन, कहानी

एयरहोस्टेस के जीवन पर आधारित फिल्म की कहानी 'क्रू' का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। वहीं, रिया कपूर, अनिल कपूर और एकता कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के अलावा कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने भी अहम रोल निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed