{"_id":"59a2af204f1c1b8d578b4676","slug":"game-of-thrones-cafe-in-islamabad-is-the-big-thing-to-visit-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OMG, पाकिस्तान में भी है 'Game of Thrones' का ये साम्राज्य!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
OMG, पाकिस्तान में भी है 'Game of Thrones' का ये साम्राज्य!
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
गेम ऑफ थ्रोन्स के दुनियाभर फैंस के बीच ये खबर थोड़ी खुशी और थोड़ा अचरज भर देगी। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ‘जीओटी’ के सात में से एक साम्राज्य ‘किंग्स लैंडिंग’मौजूद है। अरे-अरे अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के इस साम्राज्य का सेट ब्रिटेन से हटाकर पाकिस्तान में लगा दिया गया है तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चार लड़कों ने मिलकर ‘किंग्स लैंडिंग’ नाम से एक कैफे खोला है।
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
कैफे के कर्मचारियों ने बताया कि मजेदार बात ये है कि यहां गेम्स ऑफ थ्रोन्स के फैंस अपने परिवार के साथ न केवल आ रहे हैं बल्कि फोटो भी खिंचवा रहे हैं। ये लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे जमकर पोस्ट कर रहे हैं। कैफे की पब्लिसिटी भी खूब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
किंग्स लैंडिंग कैफे बिल्कुल वैसा ही बनाया गया है जैसा कि इस गेम ऑफ थ्रोन्स की सीरीज में इस साम्राज्य को दिखाया गया है। बहता हुआ काला पानी, सूरज की रोशनी जहां बेहद संघर्ष के बाद पहुंचती है। इतना ही नहीं यहां के मैन्यू में भी जो डिसेज हैं वो इस सीरियल के किरदारों के नाम से प्रेरित हैं।
कैफे के मालिक हसीब मैहमूद ने बताया कि यहां के मैन्यू में खास है, वेनिला प्वाइज, ड्रैगन एग, लिटिल फिंगर, सैंड स्नेक पास्ता, चीजी खलीसी। कुल मिलाकर अगर आप यहां आते हैं तो आपको महसूस होगा कि आप गेम्स ऑफ थ्रोन्स के फैन नहीं बल्कि उसका ही एक किरदार हैं।
कैफे के मालिक हसीब मैहमूद ने बताया कि यहां के मैन्यू में खास है, वेनिला प्वाइज, ड्रैगन एग, लिटिल फिंगर, सैंड स्नेक पास्ता, चीजी खलीसी। कुल मिलाकर अगर आप यहां आते हैं तो आपको महसूस होगा कि आप गेम्स ऑफ थ्रोन्स के फैन नहीं बल्कि उसका ही एक किरदार हैं।