फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Game of Thrones actress Lena Headey said I wanted a better death for cersei lannister

'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम लीना हेडी ने कही मन की बात, कहा- सर्सी को बेहतर मौत मिलनी चाहिए थी

Mon, 17 Jun 2019 02:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 17 Jun 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Game of Thrones actress Lena Headey said I wanted a better death for cersei lannister
सर्सी लैनिस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में सर्सी लैनिस्टर का किरदार निभाने वालीं लीना हेडी ने टीवी शो में अपने किरदार के बारे में मन की बात कही है। दरअसल लीना कहा कहना है कि वो सर्सी के किरदार के लिए एक बेहतर मौत चाहती थीं। बता दें कि गेम ऑफ थ्रोन्स का आठवां सीजन खत्म हो चुका है जिसे इस सीरीज का आखिरी सीजन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गेम ऑफ थ्रोन्स में सर्सी के किरदार की मौत काफी आम थी। लीना के मुताबिक जितना बड़ा वो किरदार था उसको वैसी मौत नहीं मिली। बता दें कि सर्सी की मौत ड्रैग्नस के हमले के बाद मलबे के दबने से हो जाती है। दरअसल सर्सी की मदद करने और उसे मदर ऑफ ड्रैगन्स से बचाने के लिए उसका भाई और लवर जेमी बचाने के लिए आया था लेकिन वो अपनी इस कोशिश में नाकामयाब रहा था। ऐसे में न सिर्फ सर्सी बल्कि जेमी की भी मौत मलबे के दबने से हो गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि कि गेम ऑफ थ्रोन्स पिछले 8 साल से जारी शो था। जो इस साल खत्म हो गया है। गेम ऑफ थ्रोन्स के आखिरी एपिसोड में खलीसी ने सर्सी की सेना को मार गिराया और जंग का अंत कर दिया। इसके साथ ही अंत में जॉन स्टार्क के छोटे भाई ब्रैन स्टार्क को वेस्टेरोस का राजा बनाया जाता है और जॉन को नाइट वॉच भेज दिया जाता है। गेम ऑफ थ्रोन्स की भी आखिरकार हैप्पी एंडिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गेम ऑफ थ्रोन्स कुछ राज्यों की राजनीतिक कहानी है। जिसमें दिखाया गया है कि इश्क और जंग में सब जायज है। कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर सीजन का अखिरी एपिसोड काफी ट्रोल हुआ था चूंकि उसमें पानी की बोतल और कॉफी मग नजर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed