फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Former American Idol Singer Caleb Flynn Sentenced To Life in Prison For Wife Murder

कैलिब फ्लिन: 'अमेरिकन आइडल' में दिख चुके शख्स को उम्रकैद, इस मामले में पाए गए दोषी; हुए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 06 Oct 2026 10:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 06 Oct 2026 10:59 PM IST
सार

Caleb Flynn: 'अमेरिकन आइडल' में नजर आ चुके पूर्व म्यूजिक पास्टर कैलिब फ्लिन को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।  

विज्ञापन
Former American Idol Singer Caleb Flynn Sentenced To Life in Prison For Wife Murder
कैलिब फ्लिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अमेरिकन आइडल' में नजर आ चुके ओहायो में रहने वाले 40 वर्षीय कैलिब फ्लिन को कोर्ट ने बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा दी है। पिछले हफ्ते जूरी ने उन्हें अपनी पत्नी एश्ले फ्लिन की हत्या का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या के बाद रची थी लूट की कहानी
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, कैलिब ने फरवरी में अपने घर में हुई पत्नी की हत्या को चोरी की घटना दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया था कि घर में घुसे एक चोर ने उनकी पत्नी एश्ले फ्लिन की हत्या कर दी। एश्ले 37 साल की थीं और स्कूल टीचर होने के साथ-साथ वॉलीबॉल कोच भी थीं।
विज्ञापन


कैलिब 2013 में 'अमेरिकन आइडल' में नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी एश्ले ने उन्हें सिंगिंग कॉम्पिटिशन में अपने सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित किया था। हालांकि, वह हॉलीवुड के मुख्य राउंड तक नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Former American Idol Singer Caleb Flynn Sentenced To Life in Prison For Wife Murder
कैलिब फ्लिन - फोटो : सोशल मीडिया
अफेयर का भी हुआ खुलासा
मामले की सुनवाई के दौरान कैलिब के अफेयर की बात भी सामने आई। एलीघा बोटनर ने कोर्ट में गवाही देते हुए बताया कि वह 2022 में कैलिब से मिली थीं। उस समय वह 20 साल की थीं और उनके चर्च में इंटर्न के तौर पर काम करती थीं। दोनों के बीच एक साल से ज्यादा समय तक अफेयर रहा।

एलीघा ने दावा किया कि कैलिब अपनी पत्नी से नफरत करने की बात कहते थे और कई बार उन्हें पत्नी की हत्या करने के विचार आने की बात भी कही थी।

अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि हत्या से एक रात पहले कैलिब ने अपनी प्रेमिका को मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं तुम्हें चुनता हूं। मैं आजाद हूं। कल मेरे कदम इसका सबूत होंगे।'
 

Former American Idol Singer Caleb Flynn Sentenced To Life in Prison For Wife Murder
कैलिब फ्लिन - फोटो : सोशल मीडिया
जूरी ने कैलिब को पाया कई मामलों में दोषी
जूरी ने कैलिब को हत्या समेत कई मामलों में दोषी पाया। इनमें गंभीर हमला और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद नहीं हुई।

कैलिब के वकील ने भी कोर्ट में कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि उन्होंने उस दिन बंदूक चलाई थी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने घटनास्थल पर उनके फिंगरप्रिंट और डीएनए मिलने के साथ उनके डिवाइस से जुड़ी जानकारी को अहम सबूत बताया।

सजा सुनाए जाने से पहले कैलिब काफी भावुक नजर आए। आंखों में आंसू लिए उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी। कैलिब ने कोर्ट में कहा, 'मैं भगवान के सामने खड़ा हूं, जो मेरे लिए सबसे बड़ा न्यायाधीश है। मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा।'

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed