{"_id":"5d1af9e68ebc3e3c9d00ef52","slug":"first-look-of-daniel-craig-from-james-bond-series-bond-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉन्ड 25' से सामने आया डेनियल क्रेग का फर्स्ट लुक, इस अंदाज में नजर आए 'जेम्स बॉन्ड'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'बॉन्ड 25' से सामने आया डेनियल क्रेग का फर्स्ट लुक, इस अंदाज में नजर आए 'जेम्स बॉन्ड'
Tue, 02 Jul 2019 02:45 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
डेनियल क्रेग
- फोटो : twitter
जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की अगली कड़ी 'बॉन्ड 25' से डेनियल क्रेग का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जेम्स बॉन्ड के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर उनका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है।
विज्ञापन
फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा है, '007 स्टार डेनियल क्रेग, निर्देशक कैरी फुकुनागा और #बॉन्ड25 क्रू आज लंदन के कई लोकेशन्स पर शूटिंग के दौरान बाहर थे। जहां डेनियल ने क्लासिक @astonmartin V8 के साथ एक सीन शूट किया। वह पहली बार बॉन्ड फिल्म 'द लिविंग डे लाइट' में देखे गए थे।'
विज्ञापन
डेनियल क्रेग का लुक दमदार है और ये कहा जा सकता है कि इस बार भी वह फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि अब वह बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया।
विज्ञापन
बता दें 'बॉन्ड 25' के लिए क्रेग को कथित तौर पर 5 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4.50 अरब रुपये बतौर फीस मिल रही है। डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ क्यूबन-स्पैनिश एक्ट्रेस अना दे अर्मस के अलावा रामी मलेक, दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
007 star Daniel Craig, director Cary Fukunaga and the #Bond25 crew were out in the sunshine today shooting across a number of London locations, including Whitehall, where Daniel filmed a scene with a classic @astonmartin V8, first seen in a Bond film in THE LIVING DAYLIGHTS. pic.twitter.com/rhs13nNeyW
— James Bond (@007) June 30, 2019