फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   first black actor to win an Oscar Sidney Poitier dies at 94

Sidney Poitier: सिडनी पोइटियर का 94 साल की उम्र में निधन, ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता थे

Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
सार

अभिनेता सिडनी पोइटियर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सिडनी पोइटियर ने साल 1963 में ऑस्कर जीतकर था और ऐसा करने वाले वह पहले अश्वेत अभिनेता थे।

विज्ञापन
first black actor to win an Oscar Sidney Poitier dies at 94
सिडनी पोइटियर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी दुनिया से जुड़ी एक दुखभरी खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेता अभिनेता सिडनी पोइटियर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। सिडनी पोइटियर ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता ने ‘टू सर विद लव’, ‘इन द हीट ऑफ़ द नाइट’ और ‘गेस हूज़ कमिंग टू डिनर’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। सिडनी पोइटियर के निधन की जानकारी बहामियन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी यूजीन टोरचोन न्यूरी ने दी है।

विज्ञापन

 
सिडनी पोइटियर का जन्म बहामास के एक गरीब परिवार में हुआ था लेकिन उन्होंने खुद को दुनिया के टॉप अभिनेताओं में शामिल किया। उन्होंने 1963 में आई फिल्म ‘लिलीज ऑफ़ द फील्ड’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर का अवॉर्ड जीता था। खास बात ये है कि वह पहले अश्वेत अभिनेता हैं, जिन्होंने ऑस्कर को अपने नाम करके फिल्मी दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव किया था। पोइटियर हॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक थे। उनकी फिल्मों में नस्लीय तनाव का जिक्र किया जाता था।
विज्ञापन

 
साल 1967 में ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें वह फिलाडेल्फिया जासूस के रूप में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह ‘गेस हूज कमिंग टू डिनर’ में एक डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आए थे। उनकी फिल्मों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
1967 में सिडनी पोइटियर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्मों के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान अभिनेता ने बताया था कि अगर समाज का ताना-बाना अलग होता, तो मैं खलनायक की भूमिका निभाने के लिए और नीग्रो जीवन की विभिन्न छवियों से निपटने के लिए उच्च स्वर्ग में आवाज उठाता जो अधिक आयामी होगा। लेकिन अगर मैं खेल के इस स्तर पर ऐसा करता हूं तो मुझे बहुत नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed