फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Firing in Florida Miami Gardens during rapper French Montana music video shoot many people seriously injured

French Montana: रैपर फ्रेंच मोंटाना के वीडियो शूट के दौरान हुई गोलीबारी, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 06 Jan 2023 10:37 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 10:37 AM IST
सार

गुरुवार की शाम को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी गार्डन के एक रेस्टोरेंट के बाहर कई लोगों को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक जिस दौरान यह घटना हुई उस समय रैपर फ्रेंच मोंटाना घटनास्थल पर एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे थे।

विज्ञापन
Firing in Florida Miami Gardens during rapper French Montana music video shoot many people seriously injured
Firing in Florida Miami Gardens - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी गार्डन के एक रेस्टोरेंट के बाहर गुरुवार की शाम को कई लोगों को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक जिस दौरान यह घटना हुई उस समय रैपर फ्रेंच मोंटाना घटनास्थल पर एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे थे। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची और मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


10 लोग हुए घायल
इस घटना को लेकर मियामी गार्डन्स पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात स्थान पर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह विवाद द लिकिंग रेस्तरां पर जाकर खत्म हुआ, जहां पर शूटिंग हो रही थी। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान कई लोगों को गोली मार दी गई थी।  पुलिस के मुताबिक घायल हुए लोगों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कम से कम 10 लोग इस घटना में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Tazza Khabar Released: समय से पहले रिलीज हुई ताजा खबर, भुवन बाम बोले- असुविधा के लिए खेद है, लेकिन क्या करूं?
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 15 गोलियां चली
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद रेस्टोरेंट की पार्किंग में शुरू हुआ था। जिस दौरान शूटिंग हुई तब वहां पर रैपर फ्रेंच मोंटाना का म्यूजिक वीडियो शूट चल रहा था। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी वहां पर 10 से 15 गोलियों की आवाज सुनाई दी और उसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। 

ये भी पढ़ें-Rowan Atkinson: बिन बोले मिस्टर बीन ने किया इंडस्ट्री पर राज, आलीशान घर-कार के साथ जानें नेटवर्थ

बंद हुई दुकानें
घटनास्थल पर पुलिस क्रूजर और अग्निशमन इकाइयां मौजूद थीं। फिलहाल इस गोलीबारी को लेकर कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय लोग और आसपास के रेस्तरां के लोग काफी डरे हुए हैं। घटना के बाद वहां की दुकानों और रेस्तरां को बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed